Viral

यूपी पुलिस का एक्शन मोड, इन दो जिलों में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़; पशु तस्कर और हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार


UP Encounter: उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए यूपी पुलिस एक अभियान चला रही है. जिसका नाम दिया गया है ऑपरेशन लंगड़ा. इस अभियान से आजमगढ़ और जौनपुर में ताबड़तोड़ कार्रवाइ हुई. ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए उनकी टांगों में गोली मार रही है. उन्हें लंगड़ा बना रही है. पुलिस का मकसद अपराधियों को गिरफ्तार करना है.

आजमगढ़ में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर पशु तस्करों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. जिसमें दो शातिर पशु तस्करों के पैर में गोली लग गई. दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया. बदमाशों के कब्जे से चोरी की बाइक, दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए गए है. इस घटना के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है.

वहीं जौनपुर के जलालपुर क्षेत्र में भी पुलिस और हत्या के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई. आशीष चौहान हत्याकांड में वांछित आरोपी धनंजय और शिव शंकर को पुलिस ने घेर लिया. जिसके बाद दोनों ने भागने की कोशिश की. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लग गई. घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जांच में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते चाकू मारकर आशीष की हत्या की गई थी. आरोपियों के पास से आला कत्ल चाकू, दो तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद की गई है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply