
एटाः उत्तर प्रदेश के एटा में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। स्विफ्ट कार कार सवार ने तीन पुलिसकर्मियों समेत करीब आठ लोगों को रौंदते हुए चला गया। इससे कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि स्विफ्ट कार के सामने जो भी व्यक्ति आया ड्राइवर उसको रौंदते हुए चला गया। तेज रफ्तार कार ने सबसे पहले बाइक पर सवार एक किशोरी सहित तीन लोगों को रौंदा।
पुलिस की जीप समेत तीन गाड़ियों को खाई में पलटा
जब पुलिस ने थाने पर बैरिकेटिंग लगाकर स्विफ्ट कार को रुकवाने का प्रयास किया तो बैरिकेटिंग तोडते हुए ड्राइवर प्रतीक भागने लगा। जब पुलिस की जीप ने कार का पीछा किया तो उसने पुलिस की जीप को टक्कर मार कर खाई में पलटा दी। पुलिस की जीप पटलने के बाद कार सवार कैंटर और वैगनार कार को भी टक्कर मार दी। कुल ड्राइवर ने कुल मिलाकर तीन गाड़ियों को खाई में पलटा दी। ड्राइवर के खौफ को देखकर लोग सन्न रह गए। मामला रिजोर थाना क्षेत्र के बाकलपुर का है।
एटा में ड्यूटी के दौरान पुलिस निरीक्षक की मौत
वहीं, एटा जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में ड्यूटी के दौरान एक पुलिस निरीक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते प्रथम दृष्टया दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई। पुलिस के अनुसार, निरीक्षक राघवेंद्र सिंह पुलिस लाइन एटा में आरटीसी परीक्षा ड्यूटी पर तैनात थे तभी उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उसने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मूलरूप से औरैया जनपद के निवासी राघवेंद्र सिंह 1998 में उपनिरीक्षक पद पर भर्ती हुए थे और 2016 में पदोन्नति पाकर निरीक्षक बने थे। वर्तमान में उनकी तैनाती साइबर थाने में थी।





