
ईरान इजरायल और अमेरिका युद्ध के कारण देश में गैस सिलेंडर की किल्लत आने लगी थी जिसके चलते शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन सिलेंडर के लिए लंबी लंबी कतारों में लगे थे. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस दौरान संसद में जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की बुकिंग लेने के बाद अगले सिलेंडर के लिए 25 दिन इंतजार करना होगा.
वहीं इस फैसले के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों के लिए राहत की खबर सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि अब घरेलू उपभोक्ता 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग कर सकेंगे.
लोगों ने ली राहत की सांस
युद्ध के कारण भारत में भी गैस सिलेंडर की किल्लत सामने आयी थी. शहरी क्षेत्र हो या फिर ग्रामीण क्षेत्र सभी जगह लोग सिलेंडर बुकिंग को लेकर परेशान हो रहे थे इसके पीछे बड़ी वजह ये भी थीं कि ऑनलाइन बुकिंग का सर्वर ठीक से काम नहीं कर रहा था, ऐसे में जरूरत मंद भी सिलेंडर बुक नहीं कर पा रहे थे. वहीं सरकार ने अब फैसला लेते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में नई बुकिंग के लिए 25 दिन का समय कर दिया है जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है.
पहले 45 दिन का था नियम
आपको बता दें 10 दिन पहले कंपनियों ने रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए बुकिंग अवधि को बढ़ाकर 45 दिन कर दिया था जिस पर गैस एजेंसी संचालकों का कहना था कि ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर का उपयोग कम होता है और ग्रामीण इलाकों में सामान्यतः एक माह या उससे अधिक के अंतराल में बुकिंग आती है.





