Viral

‘अब पता चल गया कौन बैकसीट से कंट्रोल कर रहा चुनाव’, EC के लेटर पर BJP की मुहर को लेकर ममता का हल्ला बोल


Election Commission Vs Mamata Banerjee: चुनाव आयोग के लेटर पर केरल बीजेपी की मुहर मिलने के बाद सियासी हड़कंप मच गया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे लेकर मंगलवार को मोर्चा खोल दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है. इसमें कोई शक नहीं रह गया है कि कौन सी पार्टी चुनावों को बैकसीट से कंट्रोल कर रही है.

‘अब सारा भेद खुल गया है’
ममता ने कहा, ‘EC की अधिसूचना पर लगी BJP की इस ‘रबर स्टैंप’ से अब यह साफ हो गया है कि पर्दे के पीछे से आयोग को कौन चला रहा है. अब तो सारा भेद खुल गया है.’ इसके बाद वह उत्तरी बंगाल के बागडोगरा के लिए उड़ान भरने लगीं, जहां उन्हें अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करनी है.’

ममता ने आगे कहा, ‘मंगलवार को सिलीगुड़ी से चालसा जाऊंगी, बुधवार को मयनागुड़ी उसके बाद डाबग्राम फूलबाड़ी और परसों अंडाल से होकर लौट आऊंगी. नंदीग्राम का BDO भवानीपुर में आ गए. कल 73 रिटर्निंग ऑफिसरों को बदल दिया गया. ये लोग पीछे से क्यों खेल रहे हैं? आधी रात को लिस्ट क्यों निकाली गई?

‘यह राजनीतिक साजिश है’
बंगाल सीएम ने आगे कहा, ‘कल भी दो लोगों ने आत्महत्या कर ली. लिस्ट निकालने में डर किस बात का लग रहा है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के लेटर पर बीजेपी की मुहर कोई Clerical Mistake नहीं है, यह राजनीतिक साजिश है. ममता बनर्जी ने आगे कहा, ‘यह बात सिर्फ केरल की नहीं है. यह सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों पर लिखी हुई है. इसका क्या मतलब है, अगर हम इसे Clerical Mistake बोलेंगे तो क्या यह सही है? या फिर यह सियासी मंसूबों को पूरा करने की कोशिश है.’

ममता बनर्जी ने कहा कि इस मुद्दे पर तमाम पार्टियों को एकजुट होना चाहिए ताकि ‘चुनाव आयोग के वन पार्टी रूल’ के कदम को रोका जा सके. इस कदम की वजह से चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर सवालियानिशान लग गया है.

आधी रात को क्यों आई लिस्ट?
ममता ने आगे कहा, ‘इससे फर्क नहीं पड़ता कि विपक्षी पार्टियां लेफ्ट या राइट विचारधारा से है. मेरा अनुरोध है कि वे देश के लोकतंत्र को बचाने और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए साथ आना चाहिए.’

उन्होंने राज्य में आईपीएस और आईएएस अफसरों को चुनाव आयोग की ओर से हटाए जाने को लेकर भी राय रखी. साथ ही कहा कि आधी रात को SIR की सप्लीमेंट्री लिस्ट क्यों निकाली गई.

उन्होंने कहा, ‘लिस्ट आधी रात को क्यों निकाली गई. अब तक लिस्ट किसी भी बूथ, ब्लॉक या जिले में दिखाई नहीं गई है. सोमवार को दो लोगों ने सुसाइड किया था. उससे पहले भी दो लोगों ने जान दे दी थी. अब तक 220 लोग मारे जा चुके हैं.’

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply