Viral

पहले श्रीकांत, अब इस खिलाड़ी ने खोला मोर्चा, दे डाली हार्दिक पांड्या को कप्तानी छोड़ने की सलाह


इंडियन प्रीमीयर लीग की शुरुआत होने में महज 4 दिनों का समय शेष रह गया है. 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा. इससे ठीक पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर बवाल छिड़ा हुआ है. दरअसल, हाल ही में मुंबई की कप्तानी को लेकर सबसे पलहे एस श्रीकांत ने सवाल उठाए और अब रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी को लेकर सवाल उठा दिया है. मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 29 मार्च को वानखेड़े में खेलेगी. हालांकि, सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर क्यों हार्दिक पांड्या की कप्तानी के पीछे लोग पड़े हुए चलिए समझते हैं पूरे माजरे को…

अश्विन की खास सलाह
भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि मुंबई इंडियंस को हार्दिक पांड्या से पहले सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाना चाहिए था.2024 में हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा की जगह टीम की कप्तानी संभाली थी. उस समय सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम में सीमित ओवरों के क्रिकेट में उप-कप्तान की भूमिका में थे.अब हालात बदल चुके हैं. हार्दिक पांड्या इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी प्रारूप में कप्तानी नहीं कर रहे हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव भारत की टी20 टीम के मौजूदा कप्तान हैं. उन्होंने हाल ही में टीम को टी20 विश्व कप 2026 का खिताब भी जिताया है.अश्विन के अनुसार, मुंबई इंडियंस ने अब तक सूर्यकुमार यादव को स्थायी कप्तान नहीं बनाया, यह थोड़ा हैरान करने वाला और चिंता की बात है.

सूर्या को क्यों माना जा रहा बेस्ट?
टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में अपना तीसरा टी20 विश्व कप का खिताब जीता था. वहीं, लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी थी. उसके बाद से ही उनकी लीडरशिप की काफी तारीफ हो रही थी और वह फिर चर्चा का विषय बन गए थे. उनके फैसले लेने का तरीका और खिलाड़ियों के साथ तालमेल बिठाने का तरीका लोगों को काफी पसंद आया था और बतौर कप्तान उनकी जमकर तारीफ होने लगी थी. इसी के बाद से उन्हें लोग खूब पंसद करने लगे थे.

हार्दिक की कप्तानी में मुंबई
गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस के लिए बतौर कप्तान काफी मिला जुला प्रदर्शन रहा है. साल 2024 में उनकी कप्तानी में मुंबई की टीम 10वें पायदान पर रही थी. वहीं, साल 2025 में मुंबई इंडियंस सीजन खत्म होते-होते चौथे पायदान पर रही थी. ऐसे में ये कहना की वह पूरी तरह से फेल हुए. यह काफी गलत होगा. हालांकि, रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल कप्तानी के पहले ही साल में मुंबई इंडिंयस को खिताब जीता कर इतिहास रचा था.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply