Viral

हिमाचल में दो सगे भाइयों से शादी करने वाली दुल्हन प्रेग्नेंट, कहा- हम 3 से 4 होने वाले हैं


शिमला: दो दूल्हे और एक दुल्हन, हिमाचल प्रदेश की वह शादी तो आपको याद ही होगी। पिछले साल हुई इस शादी में तीन लोगों को एक साथ फेरे लेते हुए देखकर वे लोग काफी चकित रह गए जिन्हें हिमाचल प्रदेश की ‘जोरीदार प्रथा’ की जानकारी नहीं थी। अब इस शादी से जुड़ी नई खुशखबरी सामने आई है। जी हां, प्रदीप नेगी और कपिल नेगी की पत्नी सुनीता प्रेग्नेंट है। सोशल मीडिया पर खुद ही उन्होंने इस खबर की पुष्टि की है।

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में ‘जोरीदार प्रथा’ के तहत प्रदीप और कपिल ने सुनीता चौहान के साथ सात फेरे लिए थे। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हट्टी समुदाय के बीच सभी भाइयों या एक से अधिक भाइयों की साझा पत्नी का पुराना रिवाज है। संपत्ति और जमीन को बंटवारे से बचाने के लिए इस तरह की शादियां की जाती थीं। हालांकि, आधुनिक समय में ऐसे मामले बेहद कम सामने आते हैं। लेकिन पिछले साल जुलाई में जब पढ़े लिखे और समृद्ध परिवारों से आने वाले प्रदीप, कपिल और सुनीता ने शादी की तो यह चर्चा का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुईं। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें फॉलो करने लगे।

एक भाई जा चुका है विदेश
शादी के बाद कुछ महीने तीनों एक साथ एक ही घर में रहे। बाद में छोटे भाई कपिल नौकरी करने के लिए विदेश चले गए, जहां वह एक रेस्तरां में काम करते हैं। दुल्हन सुनीता और प्रदीप हिमाचल में ही रह रहे हैं। प्रदीप सरकारी नौकरी करते हैं। वह जल शक्ति विभाग में कार्यकरत हैं। आईटीआई कर चुकीं सुनीता और प्रदीप अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी दैनिक गतिविधियों के वीडियो बनाकर साझा करते हैं।

‘हम तीन से चार होने वाले हैं’
हाल ही में प्रदीप और सुनीता ने फेसबुक पर उन्हें फॉलो करने वाले लोगों को खुशखबरी दी। वे पिछले कई दिनों से बेबी बंप दिखाते हुए तस्वीरें साझा कर रहे हैं। पिछले दिनों प्रदीप और सुनीता ने फेसबुक पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा, ‘आप लोगों के साथ एक बात साझा करना चाहता हूं। आप लोगों के मैसेज और कॉमेंट आते हैं कि क्या भाभी जी प्रेग्नेंट हैं, भाभी जी प्रेग्नेंट है? हम आपको बताना चाहते हैं कि हम तीन से चार होने होने वाले हैं। मैं बहुत खुश हूं। हमारा पूरा परिवार बहुत खुश हैं। आप लोग जैसे आशीर्वाद और बनाए हुए हैं उसी तरह बनाए रखें। कुछ ही समय बाद खुशखबरी आने वाली है।’

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply