Viral

‘धुरंधर 2’ पर रजनीकांत ने दिया रिएक्शन, आदित्य धर को बताया बॉक्स ऑफिस का बाप, जमकर की तारीफ


Rajinikanth On Dhurandhar 2: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ धमाल मचा रही है. फिल्म को हर तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. आम दर्शकों से लेकर फिल्मी दुनिया के कई सितारे भी इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. अब इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का भी नाम भी शामिल हो गया है.

रजनीकांत ने की ‘धुरंधर 2’ की तारीफ
डायरेक्टर आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ के पहले और दूसरे पार्ट को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है. फिल्म का दूसरा पार्ट हाल ही में 19 मार्च को रिलीज हुआ और कुछ ही दिनों में धांसू कमाई कर ली है. फिल्म की स्टारकास्ट तो कमाल की है ही, इसके साथ ही इसकी कहानी, म्यूजिक, डायरेक्शन को भी लोग काफी पसंद कर रहे है. हाल ही में सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ करते हुए पोस्ट शेयर किया.

‘आदित्य धर बॉक्स ऑफिस के बाप’
रजनीकांत ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या फिल्म है धुरंधर 2, आदित्य धर बॉक्स ऑफिस के बाप हैं. रणवीर सिंह और फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू को बधाई, सभी इंडियन को फिल्म जरूर देखनी चाहिए. जय हिंद.’ रजनीकांत के अलावा फिल्मी दुनिया के कई दिग्गज सितारों ने भी इसकी जमकर तारीफ की है, जिसमें अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर, अक्षय कुमार, सोनू सूद जैसे कलाकारों का नाम भी शामिल है.

तीन महीने बाद आया फिल्म का सीक्वल
वहीं आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की बात करें तो इसका पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था, कमाई और तारीफ के मामले में अभी तक इसकी चर्चा बनी हुई थी. पहले पार्ट रिलीज के तीन महीने बाद इसके दूसरे पार्ट ने दस्तक दी, जो बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला चुका है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसी कलाकार नजर आए हैं, जो इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply