Viral

मुजफ्फरनगर मदरसे में 70 साल के मौलाना ने नाबालिग छात्र से किया कुकर्म


मुजफ्फरनगर। शाहपुर कस्बे के एक मदरसे में मौलाना ने नाबालिग छात्र के साथ कुकर्म किया। लगभग पांच दिन पहले हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपित मौलाना के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया था। उससे पूछताछ की गई। उधर, सोमवार को मौलाना को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

गांव तावली निवासी 70 वर्षीय मौलाना इकबाल कस्बा शाहपुर स्थित मदरसा जामिया इस्लामिया गुलजार ए मोहम्मदी में पढ़ाता है। उसका पुत्र भी इसी मदरसे में पढ़ाता है। पीड़ित किशोर के पिता की ओर से दी गई तहरीर पर रविवार शाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बताया कि आरोपित मौलाना इकबाल को हिरासत में लिया गया है।

मामले को दबाने में लगी रही मदरसा कमेटी
घटना को लेकर मुस्लिम समाज में आक्रोश है। आरोप है कि मदरसा कमेटी को पूरे प्रकरण का पता चल गया था, लेकिन कार्रवाई के बजाए घटना को दबाया जा रहा था। वीडियो वायरल हुआ तो आरोपित मौलाना व उसके बेटे को मदरसे से भगा दिया गया। समाजसेवी हाजी इलियास कुरैशी ने बताया कि कस्बे में मुस्लिम समाज जल्द ही इस मदरसे को लेकर पंचायत करेगा, क्योंकि घटना शर्मसार करने वाली है।

मदरसे के प्रबंधक शकील अंसारी से घटना के संबंध में उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, उन्होंने फोन रिसीव नहीं की। वाट्सएप पर मैसेज भी भेजा, लेकिन जवाब नहीं दिया।उधर, थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बताया कि आरोपित मौलाना इकबाल को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। यहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply