Viral

Gold-Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानिए सभी शहरों में क्या है रेट


Gold-Silver Rate Today: सोमवार यानी 23 मार्च दोपहर के कारोबार में सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं में तेज बिकवाली दर्ज की गई है. एनालिस्ट के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में बढ़ते जियो-पॉलिटिकल तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बढ़ी महंगाई ने बाजार पर दबाव बनाया है. इससे ये आशंका भी मजबूत हुई है कि वैश्विक ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं.

MCX पर सोना-चांदी का हाल
MCX पर मई 2026 डिलीवरी वाली चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई है. चांदी 26,262 रुपये यानी 11.5% टूटकर 2,00,510 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. वहीं, अप्रैल 2026 डिलीवरी वाला सोना भी 12,984 रुपये यानी 9% गिरकर 1,31,508 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.

ग्लोबल मार्केट में भी दबाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में सोमवार को 5% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. इससे ये 2026 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया. पिछले हफ्ते सोना 10% से ज्यादा टूट चुका है. ये चार दशकों में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट मानी जा रही है. शुक्रवार को स्पॉट मार्केट में इसकी कीमत 4,500 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के नीचे बंद हुई.

क्रिप्टो मार्केट में भी दबाव
बिटकॉइन भी सोमवार को 70,000 डॉलर के नीचे फिसल गया और करीब 68,000 डॉलर तक गिर गया. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से ग्लोबल मार्केट में घबराहट बढ़ी है. इससे करीब 243 मिलियन डॉलर की पोजिशन लिक्विड हो गई. पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन 0.9% और एथेरीयम करीब 2% गिरा. अन्य क्रिप्टो जैसे BNB, XRP में भी 2% तक की गिरावट दर्ज की गई.

प्रमुख शहरों में सोने का रेट

बेंगलुरु

24 कैरेट: ₹14,002 प्रति ग्राम

22 कैरेट: ₹12,835 प्रति ग्राम

18 कैरेट: ₹10,502 प्रति ग्राम

चेन्नई

24 कैरेट: ₹14,128 प्रति ग्राम

22 कैरेट: ₹12,950 प्रति ग्राम

18 कैरेट: ₹10,800 प्रति ग्राम

मुंबई

24 कैरेट: ₹14,002 प्रति ग्राम

22 कैरेट: ₹12,835 प्रति ग्राम

18 कैरेट: ₹10,502 प्रति ग्राम

दिल्ली

24 कैरेट: ₹14,017 प्रति ग्राम

22 कैरेट: ₹12,850 प्रति ग्राम

18 कैरेट: ₹10,517 प्रति ग्राम

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply