
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, करीब एक सप्ताह बाद बेतिया में अच्छी-खासी धूप खिलेगी, जिससे तापमान में भी 5 से 7 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. तापमान में बढ़ने से लोगों को उमस भरी गर्मी बेहाल कर सकती है.
मौसम शुष्क रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी बेहाल कर सकती है. हालांकि, 26 मार्च से एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होगा. इस दौरान बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा चलने की संभावता जताई गई है.
शुक्रवार और शनिवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने उत्तर बिहार में खूब तांडव मचाया था. यहां सरसों और गेहूं की तैयार फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. तेज हवा और बारिश से मक्का की खेती भी बर्बाद हो गई है.
मौसम में इतनी तेजी से बदलाव से लोगों के बीमार पड़ने का खतरा भी बढ़ गया है. कभी ठंड तो कभी गर्मी वाला मौसम शरीर पर सीधा असर डालती है, इसीलिए लेयर में कपड़े पहनें ताकि जरूरत के हिसाब से उतार-पहन सकें.
वायु गुणवत्ता जारी करने वाली वेबसाइट के अनुसार, आज सुबह 09:31 बजे पटना का AQI 126 दर्ज किया गया. हवा में मौजूद PM2.5 का लेवल 46 µg/m³, जबकि PM10 का लेवल 58 µg/m³ पहुंच गया है.





