Viral

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर दिया बड़ा बयान, निशाना भी साधा


पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “जब वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं, तो वे मुख्यमंत्री पद पर कब तक टिक पाएंगे? हम यह बात पहले से कहते आ रहे हैं, और अब यह साफ दिख रहा है।”

प्रशांत किशोर ने और क्या कहा?
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर कहा, “उन्होंने अभी पद नहीं छोड़ा है लेकिन जब वे राज्यसभा जा रहे हैं तो ये स्वाभाविक है कि जो लोग यहां रहेंगे, वही उनका प्रतिनिधित्व करेंगे।”

उन्होंने नीतीश पर निशाना साधते हुए ये भी कहा कि देश के सबसे पिछड़े और गरीब राज्य में अगर आप समृद्धि यात्रा निकाल रहे हैं तो ये तो हास्यास्पद बात है। एक राज्य में 100 में 60 आदमी दिन में 100 रुपए भी नहीं कमा रहा है, वहां का सीएम समृद्धि यात्रा की बात कर रहा है, ये तो हास्यास्पद बात है। यहां एक करोड़ लोग रोजी-रोटी के लिए दूसरे राज्यों में गए हैं और आप बिहार में समृद्धि यात्रा निकाल रहे हैं।

नीतीश कुमार ने राज्य की जनता को दी बिहार दिवस की बधाई
एक खबर ये भी है कि नीतीश कुमार ने बिहार दिवस के मौके पर राज्य की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा, “बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। समृद्ध बिहार के संकल्प को पूरा करने हेतु मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।”

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी जीत मिली थी, जिसके बाद जेडीयू से नीतीश कुमार को सीएम बनाया गया था। हालांकि अब नीतीश राज्यसभा जा रहे हैं तो चर्चा ये है कि बिहार का नया सीएम कौन बनेगा? खबर ये भी है कि हालही में जेडीयू में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply