Viral

गर्मियों में प्लास्टिक के लंच बॉक्स से आती है गंदी स्मेल? टिफिन से बदबू गायब करने के लिए अपनाएं ये घरेलू तरीके


How To Keep Lunch Box From Smelling: गर्मियों का मौसम आते ही खाने-पीने की चीजों को ठीक से रखने की समस्या काफी बढ़ जाती है. कई बार खाने को प्लास्टिक के लंच बॉक्स में रख देते है और फिर उसमें से अजीब सी बदबू आने लगती है. स्कूल टिफिन से लेकर ऑफिस जाने वाले लोगों को इसका सामना करना पड़ता है. टिफिन को बार-बार धोने के बावजूद भी इसमें से गंदी स्मेल जाने का नाम तक नहीं लेती है. ऐसे में खाने रखने में भी कई सारी परेशानियां आने लगती है. गर्मियों का तापमान ज्यादा होने की वजह से चीजें खराब भी होने लगती है और गंदी स्मेल भी आने लगती है.

प्लास्टिक में बैक्टीरिया काफी जल्दी पकड़ने लगते हैं, जिस वजह से टिफिन से बदबू काफी ज्यादा आने लगती है. अगर आप भी इससे परेशान है, तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आपको ऐसे कमाल के तरीकों के बारे में बताते हैं, जिसको अपनाकर आप टिफिन से बदबू को हमेशा के लिए गायब कर सकते हैं. आइए आप भी नोट करें घरेलू तरीके.

प्लास्टिक लंच बॉक्स से बदबू को कैसे दूर करें?

1. बेकिंग सोडा

अगर आप भी प्लास्टिक लंच बॉक्स के बदबू से काफी ज्यादा परेशान हैं और इसको हटाने के लिए काफी कुछ करते हैं लेकिन कुछ खास असर देखने को नही मिलता है, तो आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं.

2. डिटर्जंट पाउडर या लिक्विड

प्लास्टिक लंच बॉक्स से गर्मियों में काफी तेज गंदी बदबू आने लगता है अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और जल्द ही इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप डिटर्जंट पाउडर या लिक्विड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अच्छे से रगड़कर आपको साफ करना चाहिए.

3. गर्म पानी और नमक

प्लास्टिक लंच बॉक्स से बदबू को दूर करने के लिए आपको गर्म पानी में नमक को डालकर अच्छे से साफ करना चाहिए. इसको आपको रोजाना साफ करना चाहिए. इसको रोज करते हैं, तो बदबू से आप राहत पा सकते हैं.

4. नींबू

आप प्लास्टिक लंच बॉक्स की बदबू को दूर करने के लिए नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हल्का गुनगुना पानी डालकर नींबू से आप रगड़कर साफ कर सकते हैं.

5. नमक और नींबू

नमक और नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ये बदबू को दूर करने के लिए आपकी मदद करेंगे. 2 चम्मच नमक मिलाकर हल्का गुनगुना पानी से इसको साफ कर सकते हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply