Viral

कहीं आप तो नहीं हो रहे हैं Love Bombing का शिकार? पार्टनर में दिखे ये बदलाव तो हो जाएं सावधान!


Love Bombing: आज के इस डिजिटल दौर में रिश्ता भी सोशल हो गया है. अब लोग रिश्तों की शुरुआत काफी ठीक तरीके से करते हैं लेकिन फिर धीरे-धीरे रिश्ता काफी ज्यादा खतरनाक होता चला जाता है. सोशल मीडिया, डेटिंग ऐप्स और तेजी से मैसेजिंग के दौर में लोगों को प्यार धीरे-धीरे फीका पड़ने लगता है लेकिन लोग इसको समझ नहीं पाते हैं आखिर ऐसा क्यों होता है? आपको बता दें आजकल Love Bombing का दौर चल रहा है, जिसमें लोग पहले-पहले को अच्छे से रहते हैं लेकिन फिर अचानक ऐसा क्या हो जाता है कि लोग एक-दूसरे को देखना तक नहीं चाहते हैं. कई लोग अनजाने में ऐसे रिश्ते में फंस जाते हैं, जो बाद में केवल अफसोस से ही भरा होता है. बेहद रोमांटिक चीजें कभी-कभी आगे जाकर खतरनाक भी साबित होती है.

शुरुआत में बेहद रोमांटिक और आकर्षक लग रहा रिश्ता जरूरी नहीं होता है कि वो आगे जाकर एक सफल मुकाम पर पहुंच सके. किसी भी व्यवहार को समझदारी से पहनना बेहद ही जरूरी होता है. आज आपको इस खबर में बताते हैं Love Bombing क्या होता है और इसको कैसे पहचान सकते हैं?

क्या है Love Bombing?
Love Bombing ये एक ऐसा रिश्ता होता है, जिसमें इंसान का बिहेव रिश्ते के शुरुआत में जरूरत ज्यादा प्यार, ध्यान और केयर वाला होता है और फिर धीरे-धीरे पार्टनर का व्यवहार कंट्रोल, गुस्सा और चिड़चिड़ापन वाला हो जाता है. ऐसे रिश्तों को जल्दी से पहचान तुरंत अलग हो जाना चाहिए.

Love Bombing की पहचान

1. जरूरत से ज्यादा तारीफ

रिश्ते में तारीफ करना एक तरह से आम बात ही होती है लेकिन अगर वहीं जरूरत से ज्यादा तारीफ आपकी होने लगे, तो आपको ऐसे बिहेव से थोड़ा सावधान हो जाना चाहिए.

2. महंगे गिफ्ट्स

अगर आपको शुरूआत में ही महंगे गिफ्ट्स मिल रहे हैं, तो आपको समझ जाना चाहिए, कि ये प्यार धीरे-धीरे आपकी लाइफ में एक बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है. लव बॉम्बिंग का रूप ले सकते हैं.

3. मैसेज और कॉल

रिश्ते पहले-पहले बहुत ही अच्छा लगता है लेकिन अगर साथी लगातार आपको मैसेज और कॉल करता है, तो ये रिश्ता लव बॉम्बिंग में बदल सकता है इसलिए आपको पहले से ही सावधान होने की जरूरत है.

4. कंट्रोल

पहले-पहले अगर आपका साथी बहुत प्यार से रहते है और किसी भी तरह का कोई रोक-टोक नहीं करता है और एकदम से कंट्रोल आपको धीरे-धीरे करने लगता है, तो ये संकेत नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

5. प्यार का इजहार

अगर आपका साथी कहीं भी बार-बार आपसे प्यार का इजहार करने लगता है, तो ये भी लव बॉम्बिंग में बदल सकता है इसलिए आपको इससे हमेशा बचकर रहना चाहिए.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply