INDIA Alliance Delimitation Protest: प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्षी दलों की सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी , लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन से मुलाकात की। इस दौरान INDIA गठबंधन के अन्य नेता भी मौजूद रहे।
Congress President Shri @kharge, CPP Chairperson Smt. @SoniaGandhi ji and LoP Shri @RahulGandhi, along with other INDIA Bloc leaders, met former Tamil Nadu Chief Minister & DMK President Shri @mkstalin to seek his support in opposing the proposed Delimitation Bill.
📍 Chennai,… pic.twitter.com/7y2V5e0QZq
— Congress November 29, 2026
परिसीमन के विरोध में मांगा समर्थन
चेन्नई में हुई इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य प्रस्तावित परिसीमन विधेयक के विरोध में एमके स्टालिन का समर्थन हासिल करना था। कांग्रेस और INDIA गठबंधन के नेता इस मुद्दे पर विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं।