शनिवार, 28 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
कानपुर: जिस जगह बेटे ने किया था सुसाइड, 4 महीने बाद पिता ने भी ट्रेन से कटकर उसी जगह दी जान​ | 2028 तक टला 8वां वेतन आयोग तो केंद्र सरकार पर पड़ेगा भारी बोझ! एरियर से बिगड़ सकता है खजाने का हिसाब​ | लड़ाई हुई तो बौखलाया प्रेमी… प्रेमिका के मासूम बेटे को जान से मार डाला, फिर नदी में फेंक दी लाश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लड़ाई हुई तो बौखलाया प्रेमी… प्रेमिका के मासूम बेटे को जान से मार डाला, फिर नदी में फेंक दी लाश​

Gorakhpur Child Murder: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पांच साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी गई. मृतक बच्चे का नाम आरुष शर्मा बताया जा रहा है. बच्चा गोरखपुर में शाहपुर पादरी बाजार स्थित मानस विहार कॉलोनी से लापता हुआ था. बच्चे की हत्या का आरोप उसकी मां के साथ रह रहे प्रेमी रितिक […]

Gorakhpur Child Murder: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पांच साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी गई. मृतक बच्चे का नाम आरुष शर्मा बताया जा रहा है. बच्चा गोरखपुर में शाहपुर पादरी बाजार स्थित मानस विहार कॉलोनी से लापता हुआ था. बच्चे की हत्या का आरोप उसकी मां के साथ रह रहे प्रेमी रितिक यादव पर लगा है. जानकारी के अनुसार, आरोपी बच्चे को कार से बाघागाड़ा स्थित राप्ती नदी के किनारे ले गया और हत्या करके शव नदी में फेंक दिया.

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है. उसने पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस बच्चे का शव तलाश कर रही है. हालांकि, बच्चे का शव बरामद होने तक पुलिस फिलहाल मामले को संदिग्ध मान रही है. मृतक की मां का नाम रूबी शर्मा है. वो मूल रूप से महाराजगंज के मटिया की रहने वाली है. महिला की शादी 10 साल पहले सहजनवा के मटियारा निवासी देवनंदन शर्मा से हुई थी. दोनों के दो बेटे हैं.

रूबी और रितिक में होता रहता था विवाद

बड़ा बेटा ननिहाल में रहता है, जबकि आरुष मां के साथ था. लगभग दो साल पहले विवाद के बाद दोनों के बीच फैमली कोर्ट में तलाका का केस चलने लगा. इसी दौरान रूबी का अफेयर ससुराल में रहने वाले रितिक यादव से हो गए. इसके बाद दोनों शाहपुर के पादरी बाजार स्थित मानस विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहने लगे. रितिक अपने ममेरे भाई की कार चलाता था. उधर रूबी और उसके बीच हमेशा विवाद होता रहता था.

विवाद बढ़ा तो रूबी ने पादरी बाजार के एक मार्ट में काम शुरू कर दिया. बाद में वो मोहल्ले में घरेलू काम करने लगी. गुरुवार को सुबह लगभग चार से पांच बजे के बीच रूबी काम पर चली गई. उस समय आरुष कमरे में सो रहा था. आरोप है कि इसी दौरान रितिक सोते हुए आरुष को उठाकर ले गया. फिर कार से राप्ती नदी के किनारे ले जाकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को नदी में फेंक दिया. इधर बच्चे के लापता होने पर मां ने उसकी तलाश की.

शव बरामद होने के बाद पुलिस करेगी आगे की कार्रवाई

पता नहीं लगने पर मां ने पुलिस को सूचना दी. शाहपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी खंगाले. इसके बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. पुलिस फिलहाल बच्चे का शव तलाश रही है. घटना के बाद मां का रोरोकर बूरा हाल है. पुलिस शव बरामद होने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY