UP BSA Transfer List 2026: उत्तरप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

राज्य सरकार ने 15 शिक्षा अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। गाजियाबाद , गौतमबुद्धनगर , मेरठ , अयोध्या , अमेठी और लखीमपुर खीरी सहित कई जिलों में नए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
उत्तरप्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा अनुभाग1 की ओर से 27 नवंबर 2026 को कार्यालय आदेश जारी किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग और उत्तरप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी दिशानिर्देशों के क्रम में यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
राज्य सरकार ने स्थानांतरित अधिकारियों को अपने प्रतिस्थानी अधिकारी की प्रतीक्षा किए बिना नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। सभी स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
इन अधिकारियों के हुए तबादले
| अधिकारी का नाम | वर्तमान तैनाती | नई तैनाती |
| राहुल पवार | गौतमबुद्धनगर | गाजियाबाद |
| डाली सिकरवार वरिष्ठ प्रवक्ता, DIET | बिजनौर | गौतमबुद्धनगर |
| मोनिका | अमरोहा | मेरठ |
| आशा चौधरी | मेरठ | अमरोहा |
| कमलेन्द्र कुशवाहा | कौशाम्बी | मिर्जापुर |
| अनिल कुमार वर्मा | मिर्जापुर | कौशाम्बी |
| लालचन्द्र | अयोध्या | अमेठी |
| संजय तिवारी | अमेठी | लखीमपुर खीरी |
| मनीष कुमार सिंह | बलिया | मऊ |
| संतोष कुमार उपाध्याय | मऊ | बलिया |
| अमित कुमार सिंह | संतकबीरनगर | इटावा |
| प्रवीन कुमार तिवारी | लखीमपुर खीरी | बस्ती |
| राजेश कुमार | इटावा | संतकबीरनगर |
| अनूप कुमार | बस्ती | अयोध्या |
| ओम प्रकाश यादव | गाजियाबाद वरिष्ठ प्रवक्ता | DIET बलिया |