शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
₹50 लाख के होम लोन में SBI या HDFC Bank कौन बेहतर? जानें ताजा ब्याज दरें और EMI का गणित|​ | इधर वीर साहू ने नए गाने Prince and Prostitute का पोस्टर किया लॉन्च, उधर इंस्टाग्राम से गायब हुईं Sapna Choudhary​ | क्या Tata Steel-APL Apollo डील में सिर्फ मालिकों को फायदा? सेबी कर सकता है जांच​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

इधर वीर साहू ने नए गाने Prince and Prostitute का पोस्टर किया लॉन्च, उधर इंस्टाग्राम से गायब हुईं Sapna Choudhary​

हरियाणवी इंडस्ट्री की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनके पति वीर साहू से अलग होने की खबरें सामने आई थीं। सपना ने अपने एक बयान में कहा था कि वह सिर्फ किसी की पत्नी, चाची या काकी बनकर नहीं रहना चाहतीं, […]

हरियाणवी इंडस्ट्री की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनके पति वीर साहू से अलग होने की खबरें सामने आई थीं। सपना ने अपने एक बयान में कहा था कि वह सिर्फ किसी की पत्नी, चाची या काकी बनकर नहीं रहना चाहतीं, बल्कि अपनी पहचान के लिए भी कुछ करना चाहती हैं। अब इन खबरों के बीच सपना चौधरी का इंस्टाग्राम अकाउंट भी दिखाई नहीं दे रहा है। उनका अकाउंट डिलीट होने की चर्चा है। खास बात यह है कि यह मामला वीर साहू के नए म्यूजिक वीडियो के पोस्टर के सामने आने के बाद चर्चा में आया है।

वीर साहू के नए गाने के पोस्टर ने खींचा ध्यान

सपना चौधरी से अलग होने की खबरों के बीच वीर साहू ने अपने नए म्यूजिक वीडियो का ऐलान किया है। इस गाने का नाम ‘प्रिंस एंड प्रॉस्टिट्यूट’ है। वीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का पोस्टर शेयर किया है।

पोस्टर में वीर साहू बिना शर्ट के नजर आ रहे हैं और एक लड़की ने उन्हें पीछे से पकड़ रखा है। हालांकि, पोस्टर में लड़की का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। पोस्टर को शाही अंदाज में तैयार किया गया है, जिससे गाने की कहानी किसी राजा के इर्दगिर्द होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

वीर के इस पोस्टर पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोग गाने के नाम को सपना चौधरी से जोड़कर देख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “भाई सपना चौधरी को टारगेट कर रहे हो क्या?” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “अरे, क्या?! यह एल्बम रिलीज करने की क्या ही टाइमिंग है। एकदम बेहतरीन सिनेमा।”

तलाक की खबरों के बीच इंस्टाग्राम से गायब हुईं सपना चौधरी

वीर साहू के नए गाने का पोस्टर सामने आने के बाद लोगों ने गौर किया कि सपना चौधरी का इंस्टाग्राम अकाउंट दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि, उन्होंने अपना अकाउंट क्यों हटाया है, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सपना चौधरी ने एनएमएफ न्यूज को दिए इंटरव्यू में वीर साहू से अलग होने की बात कही थी। इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कहा था, “जब तक सब ठीक था, हम साथ थे। जब चीजें ठीक नहीं रहीं, तो हम अलग हो गए।”

उन्होंने आगे कहा था, “मुझे लगता है कि जो कुछ भी हुआ, उसे या तो सामने वाला समझ सकता है या फिर मैं। अगर कोई तीसरा अपनी राय, विचार या दखलंदाजी लेकर बीच में आता है, तो वह गलत होगा। शादी दो लोगों का रिश्ता है और वह रिश्ता हमारा था। हमें क्या करना है, इसका फैसला हम आपस में करेंगे। या तो मैं उन्हें बताऊंगी या फिर वो मुझे बताएंगे। बस इतना ही।” फिलहाल सपना चौधरी के इंस्टाग्राम अकाउंट के गायब होने की वजह साफ नहीं है। वहीं, वीर साहू के नए गाने को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा जारी है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY