गुरुवार, 26 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
सोने की कीमतों में लौटी तेजी, 1,500 रुपए बढ़ा, क्या आगे भी बढ़ेंगे दाम?​ | अखिलेश ने कबूला अपना पुराना सच… सपा के घोषणा पत्र पर राजभर का हमला​ | UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, इस महीने से शुरू हो सकती है सर्विस, इतनी होगी लिमिट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, इस महीने से शुरू हो सकती है सर्विस, इतनी होगी लिमिट​

प्रोविडेंट फंड खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है. जल्द ही आप अपने पीएफ खाते से पैसा निकालने के लिए लंबी ऑनलाइन प्रक्रिया से छुटकारा पा सकते हैं. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन दिसंबर 2026 के अंत तक यूपीआई के जरिए पीएफ का पैसा निकालने की सुविधा शुरू कर सकता है. इस सुविधा के तहत कर्मचारी अपने […]

प्रोविडेंट फंड खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है. जल्द ही आप अपने पीएफ खाते से पैसा निकालने के लिए लंबी ऑनलाइन प्रक्रिया से छुटकारा पा सकते हैं. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन दिसंबर 2026 के अंत तक यूपीआई के जरिए पीएफ का पैसा निकालने की सुविधा शुरू कर सकता है. इस सुविधा के तहत कर्मचारी अपने खाते से मंजूर हुई रकम सीधे बैंक खाते में पा सकेंगे.

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सुविधा में शुरुआत में कम से कम 1,000 रुपए निकालने की सीमा रखी जा सकती है. इसका मकसद बारबार छोटी रकम निकालने के लिए आने वाले आवेदनों को कम करना है. यह सुविधा EPFO के डिजिटल बदलाव प्रोजेक्ट EPFO 3.0 का हिस्सा है.

दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि EPFO इस नई सुविधा को दिसंबर 2026 के आखिर तक शुरू करने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए तकनीक विकसित की जा चुकी है और दो चरणों में यूजर्स के अलगअलग समूहों के साथ इसकी टेस्टिंग भी की गई है. टेस्टिंग के दौरान सामने आई तकनीकी खामियों को ठीक कर लिया गया है. हालांकि, ईपीएफओ के नए सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म सेंट्रलाइज्ड आईटी इनेबल्ड सिस्टम 2.0 पर जाने के दौरान कुछ तकनीकी दिक्कतें अभी बाकी हैं. इन्हें ठीक करने के बाद ही यह सुविधा शुरू की जा सकेगी. रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्टिंग के दौरान 102 पीएफ क्लेम का निपटारा किया गया और करीब 4.97 लाख रुपये लाभार्थियों के बैंक खातों में तुरंत ट्रांसफर किए गए.

UPI से कैसे निकाल सकेंगे PF का पैसा?

नई सुविधा शुरू होने के बाद पीएफ खाताधारक यूपीआई के जरिए अपने खाते से मंजूर रकम सीधे बैंक खाते में मंगा सकेंगे. इसके लिए BHIM ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा. इस प्रक्रिया में बैंक खाते में पैसा आने के लिए अलग से लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. क्लेम मंजूर होते ही रकम यूपीआई के जरिए ट्रांसफर की जा सकेगी. ध्यान देने वाली बात यह है कि यूपीआई से पैसा निकालने के लिए भी पीएफ निकासी के मौजूदा नियम और पात्रता शर्तें लागू रहेंगी. यानी हर कर्मचारी अपनी मर्जी से किसी भी समय पूरी रकम नहीं निकाल सकेगा.

PF निकालने के लिए 1,000 रुपए की न्यूनतम लिमिट क्यों?

ईपीएफओ यूपीआई से पीएफ निकालने की सुविधा में शुरुआत में कम से कम 1,000 रुपए की सीमा रखने पर विचार कर रहा है. इसका मुख्य कारण छोटीछोटी रकम निकालने के लिए बारबार आने वाले आवेदनों को कम करना है. दरअसल, अगर कर्मचारी बारबार 100, 200 या 500 रुपए निकालने के लिए आवेदन करते हैं, तो इससे ईपीएफओ के सिस्टम पर काम का बोझ बढ़ता है. ऐसे में 1,000 रुपए की न्यूनतम सीमा रखने से क्लेम की संख्या और प्रोसेसिंग का काम कम किया जा सकेगा. हालांकि, यह प्रस्तावित सीमा है. इसे लेकर अंतिम नियम और शर्तें सुविधा शुरू होने पर स्पष्ट होंगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY