Thursday, February 19, 2026
CrimeViral

हेड कांस्टेबल बन गए ‘चाय वाले’, कांस्टेबल ‘ग्राहक’… ठेला लगाकर बिछाया जाल, 21 साल पहले भागे दो भाई प्रयागराज में धराए

21 साल पुराने वांटेड अपराधियों का खेल खत्म.(Photo:AI Image)

सूरत पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अपराधी चाहे पाताल में भी छिप जाए, कानून की नजरों से नहीं बच सकता. 2005 के एक पुराने केस की कड़ियों को शून्य से जोड़ते हुए पुलिस ने 21 साल पुराने गुनाह के 2 सगे भाइयों को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है.

कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं… यह बात एक बार फिर से सूरत पुलिस ने साबित की है. सूरत शहर के वराछा पुलिस थाना इलाके में 21 साल पहले हथियार के साथ हमला कर फरार हुए 2 आरोपियों को एसओजी टीम ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी रिश्ते में सगे भाई हैं.

इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए सूरत पुलिस की एसओजी टीम के हेड कांस्टेबल लालभाई खुद ‘चाय वाले’ बने थे, जबकि कांस्टेबल रामजीभाई ने चाय के ठेले पर निगरानी रखते थे. वहीं, तीसरे साथी हेड कांस्टेबल राकेशभाई चाय के स्टाल पर ग्राहक बनकर घंटों तक बैठे रहे थे.

2005 में जब वराछा पुलिस स्टेशन में हथियार और मारपीट का मामला दर्ज हुआ, तब ये दोनों आरोपी विनोबा नगर झुग्गी-झोपड़ी में रहते थे. अपराध करने के बाद वे रिक्शा और पिस्टल छोड़कर अपने घर भाग गए थे. समय के साथ नगर निगम ने इनकी झुग्गी-झोपड़ी को तोड़ दिया था.

Leave a Reply