बुधवार, 25 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
यूपी चुनाव: समाजवादी पार्टी ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, इमरान मसूद के गढ़ सहारनपुर से आशु मलिक को टिकट​ | Horoscope 25 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​ | सपा की कैंडिडेट लिस्ट को लेकर गठबंधन में फंसा पेच, इमरान मसूद ने खोला मोर्चा- दो सीटों पर दावा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सपा की कैंडिडेट लिस्ट को लेकर गठबंधन में फंसा पेच, इमरान मसूद ने खोला मोर्चा- दो सीटों पर दावा​

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अभी तय भी नहीं हुआ था कि सपा ने 5 सीटों पर उम्मीदवार उतार कर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है. जिन पांच सीटों पर अखिलेश यादव ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं उनमें सहारनपुर की दो सीटें है. पहली बेहट और दूसरी सहारनपुर […]

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अभी तय भी नहीं हुआ था कि सपा ने 5 सीटों पर उम्मीदवार उतार कर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है. जिन पांच सीटों पर अखिलेश यादव ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं उनमें सहारनपुर की दो सीटें है. पहली बेहट और दूसरी सहारनपुर विधानसभा है. सूत्रों के मुताबिक, उम्मीदवार उतारे जाने के बाद यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद नाराज हो गए. उनकी नाराजगी के पीछे वजह ये है कि वो खुद सहारनपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं.

सूत्रों के मुताबिक, बेहट और सहारनपुर में सपा द्वारा उम्मीदवार घोषित करने के एकतरफा फैसले पर इमरान मसूद ने कहा कि ये गठबंधन धर्म का पालन नहीं है. वे इस बारे में कांग्रेस आलाकमान से बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सहारनपुर की पांचों विधानसभा सीटों को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

इमरान मसूद, बेहट और सहारनपुर विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने पर अड़े हैं. इस बीच उन्होंने अखिलेश यादव के 26 सीट के साथ किए ट्वीट को लेकर भी नाराजगी जताई है. इमरान मसूद ने साफ कहा कि सपा को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सीधा जवाब दिया जाएगा. अभी वह कांग्रेस आलाकमान का इंतजार कर रहे हैं. उसके बाद अपना रूख सार्वजनिक करेंगे.

सीटबंटवारे की प्रक्रिया में आ सकती हैं मुश्किलें

दरअसल, सहारनपुर की राजनीति पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की मजबूत पकड़ है. कांग्रेस ने उन्हें सीटबंटवारे से जुड़ी चर्चाओं में भी शामिल किया है. इमरान मसूद सहारनपुर की बेहट और सहारनपुर देहात विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की ओर से दावा पेश कर रहे हैं. ऐसे में, इन दोनों सीटों के लिए सपा द्वारा अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने से सीटबंटवारे की प्रक्रिया में मुश्किलें आ सकती हैं. इसके अलावा, इमरान मसूद सहारनपुर की सभी पांचों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की ओर से दावा जता रहे हैं.

सपा के प्रस्ताव पर क्या बोले थे इमरान मसूद?

इससे पहले, समाजवादी पार्टी ने 403 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव दिया है, जबकि कांग्रेस ने 181 सीटों की मांग की थी. इस प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए इमरान मसूद ने कहा कि वे किसी के सामने “भीख” नहीं मांग रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि गठबंधन के भीतर फैसले आपसी सहमति और सहयोग से लिए जाते हैं.

सपा ने इन पांच सीटों पर उतारे उम्मीदवार

  • सहारनपुर की बेहट विधानसभा क्षेत्र से उमर अली खान.
  • सहारनपुर विधानसभा क्षेत्र से आशु मलिक.
  • शामली की कैराना विधानसभा क्षेत्र नाहिद हसन.
  • अमरोहा विधानसभा क्षेत्र से महबूब अली.
  • ललितपुर विधानसभा से ज्योति लोधी.

क्योंकि जीती हुई सीटों का ही सम्मान होता: अखिलेश यादव

पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा से पहले, अखिलेश यादव ने X पर एक बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि यह हमारे दोनों धर्मनिरपेक्ष दलों के लिए एक साथ आने का ऐतिहासिक मौका है, ताकि सांप्रदायिक भाजपा और उसके संकीर्ण सोच वाले सहयोगियों को हमेशा के लिए हराया जा सके, और देश को गलत हाथों में जाने और बर्बाद होने से बचाया जा सके.

उन्होंने आगे कहा कि हमारा प्रस्ताव है कि जनता की उम्मीदों और जमीनी हकीकतों को ध्यान में रखते हुए, हम गंभीरता से विचारविमर्श करें ताकि ज्यादातर सीटों पर हमारे गठबंधन की जीत सुनिश्चित हो सके. हम जितनी सीटों पर चुनाव लड़ें, उनमें से जीतने वाली सीटों की संख्या हारने वाली सीटों से ज्यादा होनी चाहिए. आखिरकार, जीत ही सीटबंटवारे के समझौते को सम्मानजनक बनाएगी, क्योंकि जीती हुई सीटों का ही सम्मान होता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY