मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP Election 2027: जिन 26 सीटों का SP ने दिया ऑफर, वहां कांग्रेस कितनी मजबूत?​ | Yash Maheshwari Controversy: बिहारी महिलाओं के सिंदूर का उड़ाया मजाक, अश्लील कमेंट पर बीजेपी ने की FIR की मांग, स्टैंड-अप कॉमेडियन ने मांगी माफी​ | UP Election 2027: सपा का 26 सीटों का ऑफर, कहां कितनी मजबूत है कांग्रेस?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Election 2027: जिन 26 सीटों का SP ने दिया ऑफर, वहां कांग्रेस कितनी मजबूत?​

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए सीटबंटवारे की बातचीत के तहत, समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव दिया है, हालांकि, इन सभी 26 सीटों की पूरी आधिकारिक सूची अभी सार्वजनिक नहीं की गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में कांग्रेस द्वारा 2 सीटें जीती थी, इनमें रामपुर खास […]

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए सीटबंटवारे की बातचीत के तहत, समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव दिया है, हालांकि, इन सभी 26 सीटों की पूरी आधिकारिक सूची अभी सार्वजनिक नहीं की गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में कांग्रेस द्वारा 2 सीटें जीती थी, इनमें रामपुर खास और फरेन्दा विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं. 2022 में ही मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर और किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी.

इसके अलावा 20 और सीटें जो ऑफर की गई हैं, उसमें बागपत, मोदीनगर, हापुड़, जेवर, स्याना, खुर्जा, खैर, इगलास, मांट, आगरा उत्तर, फतेहपुर सीकरी, बिलग्राममल्लावां, गोविंद नगर, नानपारा, गोरखपुर शहर, खजनी, पडरौना, फाजिलनगर, पिंडरा और वाराणसी कैंट शामिल हैं. ये सीटें कांग्रेस के पिछले 6 चुनावों के प्रदर्शन को देखकर दी गई हैं. साथ ही 2012, 2017 और 2022 का विधानसभा चुनाव तो है ही. इसमें सपा और कांग्रेस ने 2017 और 2024 गठबंधन में लड़ा था) के हिसाब से इन 20 सीटों का गुणागणित निकालते हैं.

26 सीटों पर कांग्रेस की क्या रही स्थिति?

बागपत और मोदीनगर सीट पिछले 6 चुनावों में कांग्रेस ने बागपत और मोदीनगर सीट कभी नहीं जीती. दूसरे नंबर पर भी कभी नहीं रही.

हापुड़ 2012 में कांग्रेस ने हापुड़ सीट जीती थी. 2017 में दूसरे नंबर पर रही.

जेवर 2012 विधानसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रही.

स्याना 2012 में कांग्रेस ने स्याना सीट जीती थी. 2024 में इस सीट पर दूसरे नंबर पर रही.

खुर्जा 2012 में कांग्रेस ने जीती.

खैर और इगलास पिछले 6 चुनावों में कांग्रेस खैर और इगलास सीट कभी नहीं जीती और न ही सेकंड रनर अप रही. मांट 2024 में कांग्रेस मांट सीट पर दूसरे नम्बर पर रही.

आगरा में पिछले 6 चुनावों में कांग्रेस नहीं जीती

आगरा उत्तर आगरा उत्तर सीट पिछले 6 चुनावों में कांग्रेस न कभी जीती है और न ही सेकंड रनर अप रही है.

फतेहपुर सीकरी 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इस सीट पर सेकंड रनर अप रही.

बिलग्राममल्लावां पिछले 6 चुनावों में ये सीट कांग्रेस ने कभी नहीं जीती और न सेकंड रनर अप रही.

गोविंदनगर 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इस सीट पर दूसरे नंबर पर रही. 2017 विधानसभा चुनाव में भी दूसरे नंबर पर रही. 2019 में इस सीट पर उपचुनाव हुआ, उसमें कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही. 2019 और 2024 लोकसभा में कांग्रेस इस सीट पर दूसरे नंबर पर रही.

नानपारा 2012 में कांग्रेस जीती. 2017 में दूसरे नंबर पर रही.

गोरखपुर शहर 2017 में दूसरे नंबर रही.

खजनी पिछले 6 चुनाव में न कभी जीती और न कभी दूसरे नंबर पर रही.

पडरौना 2014 में जीती. 2012 में दूसरे नंबर पर रही.

फाजिलनगर 2024 में दूसरे नंबर पर रही.

पिंडरा 2012 जीती.

वाराणसी कैंट 2012, 2017,2019, 2024 में कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY