: स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी अपने एक वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘Morally Questionable’ नाम से एक स्टैंडअप वीडियो अपलोड किया था। इसमें उन्होंने छठ पूजा के दौरान बिहार की महिलाओं के सिंदूर लगाने की परंपरा पर आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी की। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग शुरू हो गई।

छठ पूजा की परंपरा पर किया आपत्तिजनक मजाक
The kind of language stand up comedian Yash Maheshwari used while referring to Bihari women and Chhath is deeply disturbing.
Comedy can be performed without being vulgar or abusive. Yet, some comedians seem to rely entirely on double entendres, abusive language and vulgarity to… pic.twitter.com/qydQvDWff9
— Anviksha November 24, 2026
यश माहेश्वरी ने अपने वीडियो में छठ पूजा के दौरान बिहार की महिलाओं के नाक से मांग तक लंबा सिंदूर लगाने की परंपरा को लेकर अश्लील मजाक किया। उन्होंने महिलाओं के इस रिवाज और पति की लंबी उम्र की कामना से जुड़ी मान्यता पर भी टिप्पणी की। वीडियो में उनकी बातों पर ऑडियंस को हंसते और तालियां बजाते हुए सुना जा सकता है। कॉमेडियन ने बिहार में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार और हमलों को लेकर भी मजाक किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा।
सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग
कॉमेडियन के वीडियो को लेकर कई यूजर्स ने नाराजगी जताई है। लोगों ने बिहार पुलिस और मुख्यमंत्री से मामले में संज्ञान लेने और यश माहेश्वरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एक यूजर ने लिखा कि स्टैंडअप कॉमेडी के नाम पर बिहार की महिलाओं और छठ जैसे पवित्र त्योहार का अपमान किया गया है। यूजर ने मुख्यमंत्री और पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि कॉमेडी और लोगों की भावनाएं आहत करने के बीच फर्क होता है। बिहार की महिलाओं और छठ की परंपराओं पर की गई टिप्पणी न तो मजेदार थी और न ही समझदारी भरी।
बीजेपी नेता ऋतु जायसवाल ने की FIR की मांग
हमारे महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले इस शख्स के खिलाफ बिहार के प्रत्येक जिले में FIR दर्ज होनी चाहिए। ऐसी सख्त कानूनी कार्रवाई हो कि इसे अपनी गलती का एहसास हो और अगली छठ में हमारे महापर्व की महानता का साक्षात दर्शन कर सके।
छठ की आस्था और अस्मिता से खिलवाड़… pic.twitter.com/tvESINR6Pl
— Ritu Jaiswal November 24, 2026
इस विवाद पर बीजेपी नेता और सामाजिक कार्यकर्ता ऋतु जायसवाल ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के खिलाफ बिहार के हर जिले में दर्ज करने की मांग की। ऋतु जायसवाल ने लिखा कि छठ महापर्व और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ बिहार के प्रत्येक जिले में FIR होनी चाहिए। उन्होंने ऐसी सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की, जिससे उसे अपनी गलती का एहसास हो। उन्होंने कहा कि छठ की आस्था और अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें:
विवाद के बीच यश माहेश्वरी ने मांगी माफी
Yash Maheshwari has apologised for his controversial video on Chhath Puja.
Bihar Police’s silence has given such people the courage to openly insult Bihar’s culture and traditions. pic.twitter.com/i3ENMKqCDn
— The Bihar Index November 24, 2026
सिंदूर पर किए अश्लील कमेंट पर बढ़ते विवाद के बीच कॉमेडियन यश माहेश्वरी ने माफी मांगी। उन्होंने कहा कि बिहार की संस्कृति को लेकर की गई टिप्पणी उनकी 100 प्रतिशत गलती थी और उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था। किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना उनका मकसद नहीं था और वे आगे से ऐसा कंटेंट नहीं डालेंगे।