मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
28 छक्के 7 चौके… 52 गेंदों में दोहरा शतक, वैभव सूर्यवंशी ने हिलाया क्रिकेट जगत, पूरी दुनिया के उड़े होश​ | ड्राई स्कैल्प या सेबोरिक डर्मेटाइटिस? एक्सपर्ट से जानें इनमें क्या होता है अंतर?​ | बिसलेरी ने तोड़ी चुप्पी! सभी 143 प्लांट में प्रोडक्शन जारी, FSSAI नियमों पर दिया बड़ा बयान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

बिसलेरी ने तोड़ी चुप्पी! सभी 143 प्लांट में प्रोडक्शन जारी, FSSAI नियमों पर दिया बड़ा बयान​

पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ब्रांड बिसलेरी ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की ओर से 23 नवंबर को मीडिया को दिए गए स्पष्टीकरण का स्वागत किया है. कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि उसके सभी 143 प्लांट पूरी तरह से संचालित हैं और FSSAI के नियमों का पालन कर रहे हैं. कंपनी […]

पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ब्रांड बिसलेरी ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की ओर से 23 नवंबर को मीडिया को दिए गए स्पष्टीकरण का स्वागत किया है. कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि उसके सभी 143 प्लांट पूरी तरह से संचालित हैं और FSSAI के नियमों का पालन कर रहे हैं. कंपनी के मुताबिक, गोवा प्लांट में 14 महीने पहले तैयार किए गए एक बैच के सैंपल को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था. बिसलेरी ने बताया कि कंपनी हर साल 50 हजार से अधिक बैच का उत्पादन करती है. FSSAI की ओर से बिक्री पर रोक केवल गोवा प्लांट में 27 सितंबर 2025 को तैयार किए गए एक बैच GO 270 पर लागू है. कंपनी का दावा है कि इस बैच का कोई भी स्टॉक फिलहाल बाजार में उपलब्ध नहीं है.

ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से कम मिलने का दावा

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि FSSAI ने 23 नवंबर 2026 को स्पष्ट किया कि संबंधित बैच के सैंपल की दोबारा जांच में ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित अनुमेय सीमा से कम पाई गई. बिसलेरी के मुताबिक, जांच के लिए एक ही जल स्रोत से पानी वाले छह सैंपल लिए गए थे और शुरुआती जांच में सभी छह सैंपल पास हुए थे. हालांकि, दोबारा जांच में बैच GO 270 के छह सैंपल में से एक में 0.144 माइक्रोग्राम प्रति लीटर PAH की मात्रा दर्ज की गई. कंपनी का कहना है कि इसी बैच के एक अन्य सैंपल में सभी मानक सही पाए गए थे. कंपनी ने दावा किया कि उसने फरवरी 2026 में जांच रिपोर्ट में सामने आई विसंगतियों को उठाते हुए PAH की दोबारा जांच का अनुरोध किया था. बिसलेरी ने कहा कि वह FSSAI के साथ सहयोग जारी रखेगी और किसी भी कानूनी या नियामक कार्यवाही में अपना पक्ष रखेगी.

सभी 143 प्लांट में उत्पादन जारी रहने का दावा

कंपनी के अनुसार, गोवा स्थित संबंधित प्लांट को भी अपना संचालन बंद करने का कोई निर्देश नहीं दिया गया था. वहां इसके बाद तैयार किए गए उत्पादों के सैंपल FSSAI के सभी लागू मानकों पर खरे उतरे हैं. बिसलेरी ने यह भी कहा कि उसके किसी भी प्लांट से जांचे गए सैंपल में इसके बाद PAH को लेकर कोई प्रतिकूल परिणाम सामने नहीं आया है. कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल सत्यापित जानकारी पर भरोसा करें और भ्रामक सूचनाओं से बचें. बिसलेरी ने कहा कि गलत और भ्रामक प्रचार के खिलाफ वह उचित कानूनी कदम उठाएगी. कंपनी ने दोहराया कि खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता के उच्च मानक बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY