सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पाकिस्तान से हार के बाद भारत के सामने बड़ी चुनौती, UAE को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाना चाहेगी टीम​ | Panchayat 5 Trailer: फुलेरा में फिर लौटा हंगामा, पंचायत 5 में राजनीति के साथ दिखेगा प्यार का नया रंग​ | MS Dhoni के IPL संन्यास पर Ishan Kishan ने की तारीफ, बताया युवाओं की प्रेरणा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मथुरा में NH-19 पर खड़े ट्रक में जा घुसी कार, 4 लोगों की दर्दनाक मौत; 3 गंभीर घायल​

मथुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग19 पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. राम धर्म कांटा के पास सुबह करीब 7 बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक […]

मथुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग19 पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. राम धर्म कांटा के पास सुबह करीब 7 बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. घायलों को तत्काल सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.

पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट कार मध्य प्रदेश नंबर की बताई जा रही है. हादसे में जान गंवाने वाले चारों लोगों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने और मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकराई थी. हादसे में घायल तीनों लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY