एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा देने वाले जेन्सेन हुआंग का पहला बयान सामने आया है. मंगलवार को उन्होंने फिर से कंपनी का हेड बनने की अपनी इच्छा जताई. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक पब्लिक बयान में हुआंग ने माना कि उन्होंने अपनी पर्सनल जिंदगी में ‘गंभीर गलतियां’ की हैं. साथ ही उन्होंने कंपनी के बोर्ड के लिए समस्याएं खड़ी करने पर अफसोस जताया. शादी के बाहर के रिश्तों को लेकर विवाद के चलते NVIDIA के CEO पद से इस्तीफा देने वाले हुआंग ने कहा, ‘मैं अपनी गलतियों को पूरी तरह मानता हूं और मैं बोर्ड की इंडिपेंडेंट जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हूं’.

हुआंग ने कहा कि उन्हें NVIDIA के कर्मचारियों और निवेशकों के कॉल आ रहे हैं, जिसमें उनसे CEO के रूप में लौटने का अनुरोध किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि कंपनी जब मुश्किल टेक्नोलॉजी, मार्केट, कॉम्पिटिटिव और जियोपॉलिटिकल हालात से गुजर रही होती है, तो कई लोग मुझसे सीधे संपर्क करते रहते हैं. हुआंग ने कहा कि अगर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स यह तय करता है कि उनकी वापसी हमारे शेयरहोल्डर्स, हमारे एम्प्लॉइज, कंपनी और अमेरिका के सबसे अच्छे हित में है, तो उन्हें CEO के तौर पर वापस आकर बहुत खुशी और सम्मान महसूस होगा.
हुआंग ने पोस्ट में क्या लिखा है?
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, ‘पिछले एक हफ्ते में मुझे दोस्तों, इंडस्ट्री के साथियों और ऐसे लोगों से भी बहुत प्यार और समर्थन मिला है जिनसे मैं कभी नहीं मिला. मेरे और मेरे परिवार के प्रति दया दिखाने वाले सभी लोगों का बहुतबहुत धन्यवाद. यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैं 53 साल पहले अमेरिका आया था और अमेरिकी नागरिक बनना मेरे जीवन के सबसे बड़े उपहारों और गर्व के पलों में से एक है. NVIDIA मेरे जीवन का काम रहा है. अपने साथियों के साथ मिलकर इसे आज की स्थिति तक पहुंचाना मेरे लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है. अमेरिका के अलावा कहीं और NVIDIA जैसी कंपनी का बनना संभव नहीं था. मुझे अपने देश से प्यार है, और मुझे NVIDIA से भी प्यार है’.
Over the past week, Ive been overwhelmed by the love and support of friends, industry colleagues, and people I’ve never met. Thank you to everyone who has shown kindness to my family and me. It means the world to me.
I came to the United States 53 years ago, and becoming an American citizen is one of the greatest gifts and proudest moments of my life. NVIDIA has been my lifes work. Building it into the company it is today alongside my colleagues has been a privilege and an honor. Nowhere but in America could a company like NVIDIA be possible. I love our country, and I love NVIDIA.
I did not live up to the standards expected of everyone at NVIDIA, and I have made serious mistakes in my personal life. I created problems for the Board that I deeply regret. I own my mistakes completely, and I am committed to cooperating with the Boards independent investigation.
Since my departure, Ive seen an outpouring of calls from NVIDIAs employees, investors, business partners, and customers for me to return as CEO. Many continue to reach out to me directly as the company navigates complex technology, market, competitive, and geopolitical dynamics. NVIDIA is a onceinageneration company. If the Board of Directors decides that my return is in the best interest of our shareholders, our employees, the company, and America, I would be honored to answer these calls and return as CEO.
Thank you again to everyone who has shared their good wishes. I am profoundly humbled by your support. To my family: I love you, and I will spend the rest of my life being worthy of yours.
Jensen
— Jensen Huang November 17, 2026
निजी जीवन की गलतियों पर क्या बोले हुआंग?
हुआंग ने पोस्ट में आगे लिखा है, ‘मैं NVIDIA में सभी से अपेक्षित मानकों पर खरा नहीं उतर पाया और मैंने अपने निजी जीवन में गंभीर गलतियां की हैं. मैंने बोर्ड के लिए मुश्किलें खड़ी कीं, जिसका मुझे गहरा खेद है. मैं अपनी गलतियों की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और बोर्ड की स्वतंत्र जांच में पूरा सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हूं’.