मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
यूपी में पंचायत चुनाव टालने के लिए अध्यादेश लाएगी योगी सरकार, आज बुलाई कैबिनेट की बैठक​ | बोर्ड मुझे दोबारा CEO बनाता है तो खुशी होगी… NVIDIA से इस्तीफा देने वाले जेन्सेन हुआंग का पोस्ट​ | योगी सरकार पंचायत चुनाव टालने के लिए लाएगी अध्यादेश, कल कैबिनेट की बैठक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

Silver Price Outlook: 14 महीने के निचले स्तर पर चांदी, कितनी और गिर सकती है कीमत?​

Silver Price Outlook: कीमती धातुओं के बाजार में लगातार जारी गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. चांदी करीब 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंच चुकी है. सोने की कीमतों पर भी दबाव बना हुआ है. हालांकि मंगलवार को दोनों धातुओं में मामूली तेजी देखने को मिली, लेकिन बाजार की मौजूदा हालत को […]

Silver Price Outlook: कीमती धातुओं के बाजार में लगातार जारी गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. चांदी करीब 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंच चुकी है. सोने की कीमतों पर भी दबाव बना हुआ है. हालांकि मंगलवार को दोनों धातुओं में मामूली तेजी देखने को मिली, लेकिन बाजार की मौजूदा हालत को देखते हुए इसे बड़ी रिकवरी का संकेत मानना जल्दबाजी होगी. मजबूत अमेरिकी डॉलर, ऊंची ट्रेजरी यील्ड और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त मौद्रिक नीति की आशंकाएं कीमतों पर भारी पड़ रही हैं. ऐसे में निवेशकों के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि चांदी यहां से संभलेगी या गिरावट का नया दौर शुरू होगा.

मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर चांदी 1.18% की बढ़त के साथ 47.41 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी. वहीं, MCX पर रात 8 बजे चांदी 0.95% चढ़कर 1,69,455 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच कारोबार करती दिखी. वहीं MCX पर गोल्ड इसी समय 0.25% की गिरावट के साथ 1,34,196 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था.

एक दिन में 400 अरब डॉलर की बाजार वैल्यू साफ

ऑगमोंट की 17 नवंबर की रिपोर्ट के मुताबिक, सोना और चांदी दोनों एक साल से ज्यादा समय के अपने निचले स्तरों के आसपास कारोबार कर रहे हैं. पिछले कारोबारी सत्र की गिरावट ने इन दोनों कीमती धातुओं के कुल बाजार मूल्य से करीब 400 अरब डॉलर कम कर दिए.

बाजार में गिरावट के पीछे सिर्फ डॉलर की मजबूती नहीं है. निवेशकों का रुख भी बदलता दिख रहा है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों के अनुसार, 2026 की तीसरी तिमाही में रिकॉर्ड निवेश के बाद मौजूदा तिमाही में गोल्ड ETF निवेशक काफी हद तक दूरी बनाए हुए हैं.

इसका असर सोने की मांग पर पड़ रहा है. दूसरी तरफ, सिक्कों और चांदी की छड़ों की खरीदारी में भी सुस्ती आई है. हालांकि केंद्रीय बैंक अभी भी सोने के शुद्ध खरीदार बने हुए हैं. ब्याज दरों को लेकर बाजार की चिंता भी बढ़ी है. निवेशक दिसंबर में एक और ब्याज दर बढ़ोतरी की संभावना को ध्यान में रखकर चल रहे हैं. ऊंची ब्याज दरों का असर सोनेचांदी जैसी धातुओं पर पड़ता है, क्योंकि इनसे निवेशकों को नियमित ब्याज नहीं मिलता.

चांदी के लिए ₹1.60 लाख का स्तर बेहद अहम

बोनांजा पोर्टफोलियो के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट निरपेंद्र यादव के मुताबिक, सोने की तुलना में चांदी में ज्यादा तेज गिरावट आई है. इसकी बड़ी वजह चांदी की दोहरी भूमिका है. इसका इस्तेमाल निवेश के साथसाथ इंडस्ट्री में भी होता है. यानी चांदी की कीमत पर सिर्फ निवेशकों की खरीदारी का असर नहीं पड़ता, बल्कि औद्योगिक मांग भी अहम भूमिका निभाती है. 2026 में वैश्विक स्तर पर चांदी की मांग कमजोर रहने की आशंका ने कीमतों पर दबाव बढ़ाया है.

तकनीकी चार्ट पर भी तस्वीर फिलहाल मजबूत नहीं दिख रही. निरपेंद्र यादव के मुताबिक, चांदी के कई अहम सपोर्ट स्तर टूट चुके हैं. ऐसे में आगे और गिरावट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. घरेलू बाजार में चांदी के लिए 1,68,000 रुपये पहला अहम सपोर्ट है. इसके नीचे 1,60,000 रुपये का स्तर महत्वपूर्ण रहेगा. अगर कीमत यहां तक फिसलती है तो निवेशकों की चिंता बढ़ सकती है. वहीं, तेजी लौटने पर 1,80,000 रुपये पहला रेजिस्टेंस होगा. इसके बाद 1,85,000 और 1,90,000 रुपये के स्तर पर बाजार की नजर रहेगी.

तेजी की वापसी के लिए 5052 डॉलर का स्तर जरूरी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी के लिए अहम स्तर तय किए गए हैं. कॉमेक्स पर 47 डॉलर और 45.50 डॉलर प्रति औंस को सपोर्ट माना जा रहा है. वहीं, ऊपर की तरफ 50.70 डॉलर का स्तर अहम रेजिस्टेंस है. एक्सपर्ट के मुताबिक, 50 से 52 डॉलर प्रति औंस के दायरे में दोबारा पहुंचने के बाद ही चांदी की तकनीकी स्थिति में सुधार के संकेत मिल सकते हैं. सोने की बात करें तो MCX पर 1,30,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर अहम सपोर्ट माना जा रहा है. वहीं, तेजी आने पर 1,47,000 रुपये का स्तर रेजिस्टेंस का काम कर सकता है.

क्या अभी चांदी खरीदने का सही समय है?

चांदी में लगातार आई गिरावट ने कीमतों को ओवरसोल्ड जोन में पहुंचा दिया है. इसका मतलब है कि कम समय में कीमतों में काफी गिरावट आ चुकी है. ऐसी स्थिति में शॉर्ट टर्म में तकनीकी रिकवरी की संभावना बन सकती है. हालांकि, सिर्फ ओवरसोल्ड स्थिति को तेजी की पक्की शुरुआत नहीं माना जा सकता. बाजार में अभी डॉलर, अमेरिकी ब्याज दरों और औद्योगिक मांग से जुड़े जोखिम बने हुए हैं.

भारतीय निवेशकों के लिए रुपये की चाल भी काफी अहम होगी. अगर रुपया कमजोर होता है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत घटने के बावजूद घरेलू बाजार को कुछ सहारा मिल सकता है. इसके उलट, रुपये में मजबूती आने पर अंतरराष्ट्रीय गिरावट का असर भारतीय बाजार में ज्यादा दिख सकता है.

फिलहाल चांदी में तेजी की उम्मीद रखने वाले निवेशकों को 5052 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर नजर रखनी होगी. वहीं, घरेलू बाजार में 1.68 लाख और 1.60 लाख रुपये के सपोर्ट महत्वपूर्ण रहेंगे. एक्सपर्ट की राय से साफ है कि छोटी तेजी के बावजूद बाजार में जोखिम बना हुआ है. इसलिए निवेश से पहले कीमतों के इन अहम स्तरों पर नजर रखना जरूरी है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY