शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
जिन्ना को आदर्श मानने वाले सरदार पटेल के अनुयायी नहीं हो सकते… सीएम योगी बोले- ऐसे लोगों का मिलकर मुकाबला करना होगा​ | Bhopal Street Food: भोपाल में मिलने वाले ये स्ट्रीट फूड जरूर करें ट्राई, स्वाद ऐसा की बार-बार खाने का करेगा मन​ | IND vs NZ 5th T20: पांचवें मैच की Playing XI में बदलाव संभव, Sanju Samson होंगे बाहर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

सोशल मीडिया पर शेयर की टिप्स देने वालों की अब खैर नहीं, सेबी AI से पकड़ेगा इनका खेल​

शेयर बाजार में पैसा लगाकर हर कोई जल्दी मुनाफा कमाना चाहता है. इसी लालच का फायदा उठाकर सोशल मीडिया पर कई लोग खुद को मार्केट एक्सपर्ट बताते हैं. अगर आप भी ऐसे ही किसी व्यक्ति के कहने पर शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं, तो आपको तुरंत सावधान होने की जरूरत है. मार्केट रेगुलेटर सेबी […]

शेयर बाजार में पैसा लगाकर हर कोई जल्दी मुनाफा कमाना चाहता है. इसी लालच का फायदा उठाकर सोशल मीडिया पर कई लोग खुद को मार्केट एक्सपर्ट बताते हैं. अगर आप भी ऐसे ही किसी व्यक्ति के कहने पर शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं, तो आपको तुरंत सावधान होने की जरूरत है. मार्केट रेगुलेटर सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम निवेशकों को साफ तौर पर आगाह किया है. उन्होंने बिना रजिस्ट्रेशन वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को निवेशकों की गाढ़ी कमाई के लिए एक बड़ा खतरा बताया है.

मेंबरशिप के नाम पर चल रहा ठगी का खेल

सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का खुलासा किया कि कैसे सोशल मीडिया के जरिए आम लोगों को जाल में फंसाया जा रहा है. ऐसे कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स हैं जिनका सेबी के पास कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है. ये लोग सोशल मीडिया पर आम लोगों को प्रभावित करते हैं. फिर उन्हें अपने ग्रुप या खास मेंबरशिप से जुड़ने का झांसा देते हैं. इस मेंबरशिप के बदले लोगों से मोटा पैसा वसूला जाता है. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि निवेशकों से जो पैसा लिया जाता है, वो असल में शेयर बाजार में निवेश ही नहीं होता है. यानी निवेशक जिन टिप्स या निवेश के भरोसे अपना पैसा देते हैं, वो बाजार तक पहुंचता ही नहीं और लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं.

सस्ते पेनी स्टॉक्स भी हैं बड़ा खतरा

सिर्फ सोशल मीडिया के फर्जी एक्सपर्ट ही नहीं, बल्कि सेबी चेयरमैन ने सस्ते शेयरों यानी पेनी स्टॉक्स को लेकर भी कड़ी चेतावनी दी है. अक्सर छोटे निवेशक कम कीमत वाले पेनी स्टॉक्स के पीछे भागते हैं. तुहिन कांत पांडे ने साफ कहा कि पेनी स्टॉक्स निवेशकों के लिए एक बड़ा जोखिम हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि शेयर बाजार में लिस्टेड ऐसी कई कंपनियां हैं, जिनमें सालों से कोई कामकाज ही नहीं हो रहा है. कंपनी का धंधा सालों से बंद पड़ा है, फिर भी उनके शेयर बाजार में मौजूद हैं. ऐसे शेयरों में पैसा लगाना निवेशकों के लिए सीधा नुकसान का सौदा साबित हो सकता है.

रेगुलेटरी प्रक्रिया होगी तेज

बंद पड़ी कंपनियों के शेयरों से निवेशकों को बचाने के लिए अब नियमों में सख्ती की तैयारी है. सेबी चेयरमैन ने माना कि इस मामले में रेगुलेटरी प्रक्रिया को और ज्यादा सख्त करने की जरूरत है. इसके साथ ही कार्रवाई की इस प्रक्रिया को तेज भी करना होगा, ताकि सालों से बिना कामकाज के लिस्टेड कंपनियों पर समय रहते लगाम कसी जा सके. सेबी अब अपनी इस पूरी प्रक्रिया को पहले से काफी तेज कर रहा है.

एआई की मदद से सेबी कसेगा शिकंजा

सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सेबी ने अब आधुनिक तकनीक का सहारा लेने का फैसला किया है. चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने बताया कि सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के लिए सेबी सख्त नियम ला रहा है. इस काम को तेजी से पूरा करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की मदद ली जा रही है. एआई के जरिए सेबी उन सभी गैरपंजीकृत इन्फ्लुएंसर्स को आसानी से ट्रैक कर सकेगा, जो बिना अनुमति के लोगों से मेंबरशिप के नाम पर पैसा ले रहे हैं. सेबी के इस कदम से आने वाले दिनों में फर्जी सलाह देने वालों का रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY