शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
नोएडा में 50 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में अमन त्यागी ढेर… तीन पुलिसकर्मी घायल​ | Rahul Gandhi Statement: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग और देशद्रोह केस की मांग, राहुल गांधी का दावा- SIR से 13.1 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए​ | सुल्तानपुर में प्राइवेट स्कूल की लिफ्ट गिरी, कई जनगणना कर्मियों के टूटे हाथ-पैर; मचा हड़कंप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

आरोपी नहीं, गवाह बनकर कोर्ट पहुंचेंगी Nora Fatehi, जानें क्या है पूरा मामला​

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही एक बार फिर कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के वसूली मामले को लेकर चर्चा में हैं। इस मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें समन भेजा है। कोर्ट ने नोरा को अभियोजन पक्ष की गवाह के तौर पर पेश होने का निर्देश दिया है। उन्हें […]

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही एक बार फिर कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के वसूली मामले को लेकर चर्चा में हैं। इस मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें समन भेजा है। कोर्ट ने नोरा को अभियोजन पक्ष की गवाह के तौर पर पेश होने का निर्देश दिया है। उन्हें 2 नवंबर 2026 को अदालत में उपस्थित होना होगा।

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर पर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी और वसूली करने के आरोप हैं। इस मामले में पूर्व फोर्टिस हेल्थकेयर प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह से कथित तौर पर करीब 200 करोड़ रुपये की वसूली का आरोप भी शामिल है।

2 नवंबर को कोर्ट में पेश होंगी नोरा फतेही

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नोरा फतेही को इस मामले में गवाह के तौर पर बुलाया है। केस में दाखिल तीसरी पूरक चार्जशीट में भी उनका नाम गवाह के रूप में शामिल किया गया है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि नोरा को आरोपी के तौर पर नहीं, बल्कि अभियोजन पक्ष की गवाह के रूप में अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है। अब 2 नवंबर 2026 को उनकी गवाही हो सकती है।

पहले भी हो चुकी है नोरा से पूछताछ

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े इस मामले में नोरा फतेही से पहले भी जांच एजेंसियां पूछताछ कर चुकी हैं। सितंबर 2022 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने उनसे करीब सात घंटे तक सवालजवाब किए थे।

पूछताछ के दौरान उनसे सुकेश के साथ संपर्क और कथित तौर पर मिले उपहारों के बारे में जानकारी मांगी गई थी। इसके अलावा ईडी भी इस मामले में नोरा से पूछताछ कर चुका है। तीसरी पूरक चार्जशीट में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के बयान भी गवाहों के तौर पर शामिल किए गए हैं। जांच के दौरान जैकलीन का नाम भी इस मामले में सामने आया था।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY