शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
पीलीभीत वोटर लिस्ट घोटाले में अब मौजूदा और पूर्व DM पर शिकंजा! CEO ने मांगा जवाब​ | 6,6,6,6: Glenn Phillips ने कर दी Nitish Kumar Reddy की कुटाई, भारतीय ऑलराउंडर ने ओवर में लुटाए 32 रन​ | काशी के रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले! आज से शुरू होंगी 3 नई ट्रेन, दिल्ली के लिए मिलेगी ‘वंदे भारत स्लीपर’​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बिरयानी में जहर मिलाकर 2 मासूमों की ली जान, फिर करने लगी नाटक… सौतेली मां की शर्मनाक करतूत​

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के ब्राह्मणकोडुर/नेहरूनगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है. सौतेली मां ने संपत्ति की लालच में अपने ही पति की पहली पत्नी के दो मासूम बच्चों 10 वर्षीय सात्विक और 8 वर्षीय नित्या को चिकन बिरयानी में जहर मिलाकर मौत के घाट उतार दिया. […]

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के ब्राह्मणकोडुर/नेहरूनगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है. सौतेली मां ने संपत्ति की लालच में अपने ही पति की पहली पत्नी के दो मासूम बच्चों 10 वर्षीय सात्विक और 8 वर्षीय नित्या को चिकन बिरयानी में जहर मिलाकर मौत के घाट उतार दिया. हैरान करने वाली बात यह है कि पहली बार में बच्चे बच गए थे, जिसके बाद आरोपी महिला ने दोबारा खाने में ज़हर मिलाकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने गहन जांच के बाद सौतेली मां मैरी और उसके पति रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, नेहरूनगर निवासी रामबाबू ने 2015 में स्वर्ण नाम की महिला से प्रेम विवाह किया था. उनके दो बच्चे सात्विक और नित्या थे. पारिवारिक कलह के चलते स्वर्ण ने 2022 में आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद रामबाबू ने मैरी नाम की महिला से दूसरी शादी की. मैरी की भी यह दूसरी शादी थी और उसका पहले से एक बेटा है.

संपत्ति का लालच और बिरयानी में ‘चूहे मारने की दवा’

पुलिस जांच के अनुसार हत्या की मुख्य वजह पारिवारिक संपत्ति का विवाद और सौतेली मां की रंजिश थी. मैरी को लगता था कि पति की पूरी संपत्ति पहली पत्नी के बच्चों के नाम हो जाएगी. वह अक्सर उन्हें घर से निकालने की धमकियां देती थी. मैरी ने 20 अक्टूबर को बड़े प्यार से बच्चों को चिकन बिरयानी परोसी, जिसमें चूहे मारने की दवा मिलाई गई थी. उस दिन बच्चे जहर का असर कम होने की वजह से बच गए.

बच्चों को बचते देख मैरी ने दोबारा खाने में जहर मिलाने की साजिश रची. दशहरा उत्सव के दौरान जहरीला खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी और वे उल्टी करने लगे. आखिरकार 24 अक्टूबर को अस्पताल में दोनों मासूमों ने दम तोड़ दिया.

‘फूड पॉइजनिंग’ का नाटक, कांस्टेबल के शक से खुला खौफनाक राज

आरोपियों ने मामले को खराब भोजन से हुई मौत साबित करने की पूरी कोशिश की थी. कोठापेट पुलिस स्टेशन के कांस्टेबल वीरैया चौधरी को बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर शक हुआ. जब उन्होंने शवों की जांच करवाई, तो ज़हर से मौत की पुष्टि हुई. पुलिस ने तुरंत रामबाबू के घर पर छापेमारी की, जहां से चूहे मारने की दवा बरामद हुई. कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरी साज़िश की परतें खुल गईं. पुलिस ने सौतेली मां मैरी और साज़िश में शामिल पिता रामबाबू दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY