रविवार, 1 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Mohammad Yousuf बोले Babar Azam घरेलू Cricket के बजाय Australia जाकर सुधारें तकनीक​ | UP: 5 लाख की सुपाही देकर कराई बेटे की हत्या, नशे की लत से परेशान था पिता… 4 अरेस्ट​ | धनतेरस पर बनाएं फूल-पत्तियों की रंगोली, यहां देखें खूबसूरत, आसान डिजाइन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अब नाइट शिफ्ट में भी निर्भय काम कर रही महिलाएं… योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर साधा निशाना​

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में रात के वक्त जगमगाते बाजारों की बदली व्यवस्था के बारे में सोशल मीडिया पर जिक्र किया है. उन्होंने इस संबंध में पूर्व सरकारों पर भी निशाना साधा. सीएम योगी ने पूर्ववर्ती सरकार की कार्यपद्धति पर सवालिया निशान खड़ा किया. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले अपराध और असुरक्षा […]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में रात के वक्त जगमगाते बाजारों की बदली व्यवस्था के बारे में सोशल मीडिया पर जिक्र किया है. उन्होंने इस संबंध में पूर्व सरकारों पर भी निशाना साधा. सीएम योगी ने पूर्ववर्ती सरकार की कार्यपद्धति पर सवालिया निशान खड़ा किया. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले अपराध और असुरक्षा के कारण सूर्यास्त के साथ व्यापारिक गतिविधियां सीमित होने लगती थीं.

मुख्यमंत्री ने आज एक्स पर लिखा कि अब नए में रात्रि के समय जगमगाते बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की रोशनी केवल व्यापार की नहीं, बल्कि व्यापारी के विश्वास का प्रकाश भी है. नाइट शिफ्ट में अपने कार्यस्थल पर निर्भय होकर दायित्व निभाती हमारी मातृशक्ति का आत्मविश्वास केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे समाज की प्रगति का प्रतीक है.

पहले महिलाओं की सुरक्षा चिंता का सवाल

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि सुरक्षा और विश्वास का यह वातावरण उत्तर प्रदेश में सदैव नहीं था. वर्ष 2017 से पहले अपराध और असुरक्षा के कारण सूर्यास्त के साथ व्यापारिक गतिविधियां सीमित होने लगती थीं. देर रात तक कार्य करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर परिवारों में चिंता बनी रहती थी.

डबल इंजन सरकार ने बदली परिस्थिति

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने इस परिस्थिति को बदला. अपराध और अपराधियों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति ने कानूनव्यवस्था को सुदृढ़ किया एवं महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी. आज बाजार रात में भी खुले रहते हैं. व्यापारियों को व्यवसाय के विस्तार के नए अवसर मिल रहे हैं और हमारी बेटियां सुरक्षित वातावरण में अपनी प्रतिभा एवं परिश्रम से आगे बढ़ रही हैं.

‘सुरक्षा से समृद्धि’ की ओर अग्रसर ‘नया उत्तर प्रदेश’

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 में प्रदेश की महिला श्रम बल भागीदारी लगभग 13 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 36 प्रतिशत हो चुकी है. यह मातृशक्ति के बढ़ते आत्मविश्वास, आर्थिक सामर्थ्य और स्वावलंबन की सशक्त अभिव्यक्ति है. यह ‘सुरक्षा से समृद्धि’ की ओर अग्रसर ‘नए उत्तर प्रदेश’ की नई पहचान है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY