कर्नाटक में दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है. राज्य सरकार के इस फैसले से दूध उत्पादक किसानों को 7 रुपये प्रति लीटर ज्यादा मिलेंगे, जबकि 1 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दूध सहकारी समितियों को मिलेगी. नई दरें 1 नवंबर से लागू होंगी. राज्य के मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक के बाद यह जानकारी दी.

मंत्री ने बताया कि किसानों की आर्थिक परेशानियों को देखते हुए दूध की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है. इस मांग को लेकर किसान लंबे समय से आवाज उठा रहे थे. दूध उत्पादक किसानों ने कीमतें बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था. इसके अलावा, विधान परिषद में अलगअलग राजनीतिक दलों के सदस्यों ने भी किसानों को राहत देने की मांग की थी.
अपडेट जारी है…