करवा चौथ के लिए महिलाएं हर एक चीज को लेकर न जाने कब से तैयारियां शुरू कर देती हैं. इस दिन सूर्योदय के समय सरगी खाई जाती है और फिर कम से कम 13 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है जो चंद्रमा के दर्शन करने के बाद पारण किया जाता है. इस दिन अपनी पत्नी को सिर्फ तोहफा न दें, बल्कि आपका छोटा एफर्ट भी उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है. इस आर्टिकल में जानिए कि आपको करवा चौथ के दिन ऐसा क्याक्या करना चाहिए कि वाइफ को स्पेशल फील हो.

पतिपत्नी के रिश्ते को निभाने के लिए जरूरी नहीं है महंगे तोहफे, लग्जरी ट्रिप प्लान की जाएं. बस हम उन छोटी चीजों को करना भूल जाते हैं जो हमारे रिश्ते में मजबूती और नयापन बनाए रख सकती हैं. करवा चौथ जैसे फेस्टिवल इसलिए ही बेहद खास होते हैं ताकि आपका रिश्ता और स्ट्रांग हो जाए. जान लेते हैं पत्नी को खास महसूस करवाने के टिप्स.
सुबह उठते ही करें ये काम
करवा चौथ पर पत्नी को स्पेशल फील कराने की शुरुआत सुबह जागने से ही कर दें. सबसे पहले उनको विश करें.आप चाहे तो कोई हाथ से लिखा कार्ड भी दे सकते हैं जो उन्हें और भी अच्छा महसूस कराएगा.
पत्नी की तारीफ करना न भूलें
करवा चौथ पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और शाम को वो दुल्हन की तरह तैयार होती हैं. हर लड़की चाहती है को वो जब तैयार हो तो उसका पार्टनर जरूर तारीफ करे. ऐसा हमेशा ही करना चाहिए और करवा चौथ पर तो तारीफ करना कतई न भूलें.
व्रत की तैयारियों में साथ रहें
सरगी बनाने से लेकर शाम के खाने तक आप अपनी पत्नी का घर के कामों में साथ जरूर दें. इससे न सिर्फ उनको अच्छा महसूस होगा बल्कि आराम भी मिलेगा. निर्जला व्रत में बहुत जल्दी थकान और कमजोरी लगने लगती है. ऐसे में भी एक पार्टनर होने के नाते आपको वाइफ की मदद करनी चाहिए.
Getty Image
अपने हाथों से खिलाएं खाना
करवा चौथ पर पत्नियां पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का पारण करती हैं, लेकिन बस इतना ही न करें. आप उन्हें अपने हाथों से खाना खिलाएं. चाहे तो कोई स्पेशल डिश भी उनके लिए बना सकते हैं. अगर आप फैमिली से दूर सिर्फ वाइफ के साथ रहते हैं तो डिनर डेट भी प्लान करना बेस्ट रहेगा.
पहला करवा चौथ की यादें करें ताजा
शादी के बाद फर्स्ट करवा चौथ हर किसी के लिए बेहद खास होता है और जब कई साल बाद इसे याद करते हैं तो खुशियां दोगुनी हो जाती हैं. आप भी इस करवा चौथ पत्नी के साथ पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं. एल्बम निकालें, तस्वीरें देखें और साथ में टाइम स्पेंड करें.
क