बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
टोनही बताकर कराई झाड़-फूंक, परिवार में मौतों का ठीकरा महिला पर फोड़ा; कोर्ट के आदेश पर FIR​ | Kanpur Hindu Spiritual Service Fair: रोज शाम सजेगी भजन संध्या, कन्हैया मित्तल से अनामिका जैन अम्बर तक देंगे प्रस्तुति​ | Robert Downey Jr और Chris Evans का भारतीय फैंस को दिवाली सरप्राइज! अमेरिका से एक दिन पहले भारत में रिलीज होगी Avengers: Doomsday​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अमृतसर में AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत​

पंजाब के अमृतसर के गांव चीते कलां में गोलीबारी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। माथा टेकने आए तीरथ सिंह और उसके दोस्त रंजीत सिंह पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में आम आदमी पार्टी की सरपंच के बेटे तीरथ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त […]

पंजाब के अमृतसर के गांव चीते कलां में गोलीबारी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। माथा टेकने आए तीरथ सिंह और उसके दोस्त रंजीत सिंह पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में आम आदमी पार्टी की सरपंच के बेटे तीरथ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त रंजीत सिंह गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में हत्या के पीछे निजी रंजिश की बात सामने आ रही है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार शाम करीब 7:30 बजे की है, जब तीरथ सिंह अपने दोस्त रंजीत सिंह के साथ माथा टेकने आया था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों के साथ चल रही पुरानी दुश्मनी के चलते उन पर गोलियां चला दी गईं। हमलावरों द्वारा करीब 7 से 8 राउंड फायर किए जाने की बात सामने आई है। तीरथ सिंह को दो गोलियां लगीं, जिससे उसकी जान चली गई। वहीं, रंजीत सिंह की जांघ में गोली लगी है और वह अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर है।

आरोपियों के नाम
इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान कर ली है, जिनमें गुरजंट, गोरा, हरकीरत उर्फ हॉकी और गुरदित्त सिंह शामिल हैं। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलगअलग टीमें छापेमारी कर रही हैं।

मृतक का भाई ब्लॉक समिति सदस्य और मां सरपंच
बता दें कि कि मृतक तीरथ सिंह का परिवार राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा है। उसका भाई ब्लॉक समिति सदस्य है, जबकि उसकी मां गांव की सरपंच हैं। SSP अमृतसर देहाती कवलप्रीत सिंह चहल ने स्पष्ट किया है कि शुरुआती जांच के अनुसार यह कोई गैंगवार नहीं, बल्कि निजी रंजिश का मामला है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है।

इससे पहले 13 अक्टूबर को पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे परमिंदर झोटा की हत्या हो गई थी। मानसा के व्यस्त बाजार में मेडिकल स्टोर के मालिक अश्विनी कुमार ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। परविंदर झोटा मानसा इलाके के रहने वाले थे और ड्रग्स के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते थे।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY