बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
MLC Election full result: एमएलसी चुनाव की 28 सीटों में से एनडीए और इंडिया गठबंधन की कितनी-कितनी मिलीं?​ | US Fed Rate: मिडटर्म इलेक्शन से पहले अमेरिकियों को राहत, फेड रिजर्व ने नहीं बढ़ाई ब्याज दरें​ | MLC Election full result: एमएलसी चुनाव में NDA और इंडिया गठबंधन को 28 में से कितनी-कितनी सीटें मिलीं?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बंदरों के हमले के दौरान छत से गिरे मां-बेटे, डेढ़ साल के मासूम की दर्दनाक मौत​

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में बंदरों के हमले से दर्दनाक हादसा सामने आया है. बंदरों के हमले के दौरान छत से गिरकर डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है. मामला महेवाघाट थाना क्षेत्र के अढौली […]

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में बंदरों के हमले से दर्दनाक हादसा सामने आया है. बंदरों के हमले के दौरान छत से गिरकर डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है. मामला महेवाघाट थाना क्षेत्र के अढौली गांव का है. जानकारी के अनुसार, कोमल देवी अपने डेढ़ साल के बेटे शौर्य को लेकर छत पर गई थीं.

इसी दौरान बंदरों के हमले के चलते मांबेटे छत से नीचे गिर गए. हादसे में मासूम शौर्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कोमल देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है. जिस घर में बच्चे की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब चीखपुकार मची है. घायल मां कोमल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

मंझनपुर डीएफओ अजय कुमार पाण्डेय ने क्या बताया?

अस्पताल में इलाज के बाद कोमल को घर भेज दिया गया. उधर शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मंझनपुर डीएफओ अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि मीडिया के जरिये इस घटना की जानकारी मिली है. जल्द ही एक टीम भेजकर उस गांव में जो बंदर है, उनको पकड़कर दूसरी जगह भेजा जाएगा.

पुलिस अधीक्षक बोलेतथ्यों के हिसाब से होगी कार्रवाई

वहीं पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. जो भी तथ्य सामने आएगा, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी. इधर इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार वालों के आंसू नहीं रुक रहे हैं. इस घटना के बाद से अढौली में शोक की लहर दौड़ गई है. साथ ही स्थानीय लोगों में बंदरों के बढ़ते आतंक और प्रशासन की ढिलाई को लेकर भारी गुस्सा है.

कौशांबी से यासीन की रिपोर्ट

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY