सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Diwali Free Gas Cylinder: दिवाली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर, CM योगी ने किया ऐलान​ | गजब! पहले खरीदी MBBS की डिग्री, फिर खरीदा अस्पताल; 30 लाख देकर RMC में रजिस्ट्रेशन भी कराया… जालौर के फर्जी डॉक्टर की कहानी​ | मथुरा: राया पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs NZ 3rd T20: वैभव सूर्यवंशी को हेड कोच गौतम गंभीर ने सिखाईं बल्लेबाजी की बारीकियां, तीसरे मैच में मचाएंगे धमाल​

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी के टिप्स देते नजर आए। अभ्यास सत्र की सामने आई तस्वीरों में गंभीर हाथ में […]

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी के टिप्स देते नजर आए। अभ्यास सत्र की सामने आई तस्वीरों में गंभीर हाथ में बल्ला लेकर 15 वर्षीय वैभव को बैटिंग की बारीकियां समझा रहे हैं। अब माना जा रहा है कि तीसरे T20 में वैभव को प्लेइंग11 में मौका दे सकते हैं।

गौतम गंभीर ने वैभव को दिए बैटिंग टिप्स

अभ्यास सत्र के दौरान गौतम गंभीर वैभव सूर्यवंशी को बल्ले से जुड़ी तकनीक समझाते दिखाई दिए। वैभव भी कोच की बातों को ध्यान से सुनते नजर आए। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी उनके पास खड़े थे। तीसरे मुकाबले से पहले गंभीर का यह मार्गदर्शन युवा बल्लेबाज के लिए अहम माना जा रहा है।

ओपनिंग करेंगे वैभव?

ईशान किशन के तीसरे T20 मुकाबले से बाहर होने के बाद वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, उन्हें किस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा जाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

अगर वैभव को ओपनिंग का मौका मिलता है, तो वह पारी की शुरुआत से ही अपने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर सकते हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर उतरने से उन्हें मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलने का अवसर मिलेगा।

दूसरे T20 में सिर्फ 4 रन बना सके थे वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे T20 मुकाबले में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी। अपने T20 करियर में पहली बार इस पोजीशन पर उतरे वैभव केवल 4 रन बना सके। अब तीसरे मुकाबले में उनके प्रदर्शन पर सबकी नजर रहेगी।

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के कारण पहले ही चर्चा में आ चुके वैभव के लिए यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का एक और मौका हो सकता है।

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा T20 कब और कहां?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20 मुकाबला 27 अक्टूबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम की नजरें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होंगी।

भारत का स्क्वॉड

संजू सैमसन , अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा , श्रेयस अय्यर , शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और कुमार कुशाग्र ।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY