ल्यूमिनस 3kW सोलर पैनल लगाने में होगा इतना खर्चा, अभी देखें “ • ˌ

Luminous 3kW Solar Panel: ल्यूमिनस कंपनी के सोलर सिस्टम काफी अच्छी क्वालिटी में आ रहे है। किसी घर की बिजली जरूरत को ल्यूमिनस के 3 किलोवाट सोलर सिस्टम से पूरी कर सकते है।

ल्यूमिनस 3kW सोलर पैनल लगाने में होगा इतना खर्चा, अभी देखें “ • ˌ

ल्यूमिनस 3kW सोलर पैनल

3kW सोलर सिस्टम लगाकर घर के सभी बिजली से चलने वाले उपकरणों को चलाया जा सकता है, इस सिस्टम से 5 से 6 कूलर, फैन और लाइटों को आसानी से चलाया जा सकता है। साथ ही 1 टन के इन्वर्टर AC को चलाने के लिए भी 3kW का सोलर सिस्टम सही रहता है। 3 किलोवाट के सोलर पैनल से हर दिन 15 यूनिट बिजली बनाई जा सकती है। ल्युमिनस भारत की एक प्रसिद्ध कंपनी है, जिसके सोलर उपकरणों का प्रयोग कर आप सोलर सिस्टम लगा सकते हैं।

ल्यूमिनस 3kW पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल

Luminous 3kW Polycrystalline Solar Panel

पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल कम दक्षता के सोलर पैनल होते हैं, इस प्रकार के सोलर पैनल कम कीमत में उपलब्ध हो जाते हैं। इस सोलर पैनल की कीमत लगभग 25 से 30 रुपये प्रतिवाट रहती है। 3kW सोलर सिस्टम को 75 हजार से 90 हजार रुपए के खर्च पर खरीद सकते हैं। 3kW के सोलर सिस्टम में 330 वॉट के 9 पैनल को जोड़ा जा सकता है।

ल्यूमिनस 3kW मोनो पर्क हाफ कट सोलर पैनल

मोनो पर्क हाफ कट पैनल मॉडर्न तकनीक के सोलर पैनल हैं। इनसे हल्की धूप में भी एफिशिएंट पावर मिलेगी। सर्दियों वाले क्षेत्रों में ये पैनल ठीक रहते है। इनका मूल्य भी कुछ अधिक रहता है। ल्यूमिनस के 3kW मोनो पर्क हाफ कट सोलर पैनलों का खर्च करीब 1 लाख रुपए आएगा। 3kW सोलर सिस्टम में सिर्फ 6 मोनो पर्क सोलर पैनलों को जोड़ना होता है।

अन्य खर्चा

  • सोलर चार्ज कंट्रोलर: लगभग 15 हजार- 20 हजार रुपये
  • स्टैंड और वायर: करीब 20 हजार रुपये
  • कुल खर्च: 35 हजार- 40 हजार रुपये

आशापावर नियॉन 80 सोलर MPPT चार्ज कंट्रोलर

AshaPower Neon 80 Solar MPPT Charge Controller

बैटरी को ज्यादा पैनलों से कनेक्ट करने में ये MPPT चार्ज कंट्रोलर सही रहता है। इस कंट्रोलर से 1kW सोलर पैनल को 1 बैटरी, 2kW पैनल को 2 बैटरी से, 3kW पैनल को 3 बैटरी से और 4kW पैनल को 4 बैटरी से जोड़ सकते हैं। भविष्य में सोलर सिस्टम के 4kW पैनलों में बदलने में ये कंट्रोलर एकदम ठीक है और इसके लिए 15 हजार रुपए का भुगतान करना हो सकता है।

स्मार्टन प्राइम+12-24V/50A MPPT सोलर चार्ज कंट्रोलर

इस सोलर चार्ज कंट्रोलर को 3kW के सोलर पैनल को बैटरी से जोड़ने के लिए किया जाता है। इस कंट्रोलर में MPPT तकनीक का प्रयोग किया गया है, जो आधुनिक तकनीक होती है। स्मार्टन प्राइम+12-24V/50A MPPT सोलर चार्ज कंट्रोलर की कीमत लगभग 12 हजार रुपये तक रहती है।

टोटल कॉस्ट

सोलर पैनलों के स्टैंड और तार का खर्च 20 हजार रुपए तक हो सकता है। हालांकि पैनलों के मोनो या पॉलीक्रिस्टलाइन प्रकार का होने पर कीमत बदल सकती है। मोनो पैनलों में कम और पॉलीक्रिस्टलाइन में अधिक स्टैंड लगेंगे। पुराने मौजूद इन्वर्टर बैटरी सेटअप होने पर करीब 1.22 लाख रुपए में इन्वर्टर पर 3kW सोलर पैनलों को लगा पाएंगे।

ल्यूमिनस 3kW सोलर सिस्टम का टोटल खर्च

Luminous 3kW solar system
  • ल्यूमिनस सोलरवर्टर 3kVA
  • ल्यूमिनस सोलरवर्टर Pro 3kVA
  • ल्यूमिनस सोलरवर्टर 3.5kVA

यह भी पढ़े:- Loom Solar 3kW सोलर सिस्टम घर पर लगाएं,

3kW के लोड को चलाने में 5kVA सोलर इन्वर्टर का प्रयोग कर सकते हैं। ल्यूमिनस सोलरवार्टर प्रो 3kVA सोलर इन्वर्टर की कीमत लगभग 30 हजार रुपए है, इसमें 45 हजार रुपए के मूल्य में 3 बैटरी जोड़ सकते हैं। सोलर पैनलों को लगाने का खर्चा 90 हजार रुपए तक रहता है। स्टैंड और वायर पर लगभग 20 हजार रुपए लग सकते हैं। इस प्रकार ल्यूमिनस 3kW सोलर सिस्टम का कुल खर्चा 1.85 लाख रुपए तक हो सकता है।