Lehra Do Tiranga CJP March: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वे 16 अक्टूबर, शुक्रवार को लहरा दो तिरंगा मार्च के लिए कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क जा रहे थे। हिरासत में लिए जाने से पहले दिपके बारबार पूछते रहे मैंने किया क्या है ? उन्होंने कहा कि वे अकेले जा रहे हैं।

#WATCH | Delhi | CJP Founder Abhijeet Dipke detained by Delhi Police
CJP has called for ‘Lehra Do Tiranga’ protest at Central Park in Connaught Place today. Section 163 is in effect in Connaught Place and no permission has been granted by the NDMC for the Tiranga Yatra https://t.co/cW5fdHo7K3 pic.twitter.com/J7J0IqsUjH
— ANI October 16, 2026
तिरंगा मार्च पर जाने से रोक रही थी पुलिस
दिल्ली पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिपके को एहतियातन हिरासत में लिया है। पुलिस ने उन्हें कुछ घंटे पहले दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत नोटिस भी दिया था। इसके बावजूद दिपके सेंट्रल पार्क जाने पर अड़े हुए थे।
पहले भी हिरासत में लिए गए थे दिपके
इससे पहले भी दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया था। उस समय उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने 50 हजार रुपए के पीस बॉन्ड पर उन्हें रिहा किया था। साथ ही एक साल तक अशांति नहीं फैलाने का निर्देश देते हुए उनसे बॉन्ड पर हस्ताक्षर करवाए गए थे।
सीजेपी ने तिरंगा मार्च जारी रखने का ऐलान किया
दिपके की पार्टी CJP ने तिरंगा मार्च जारी रखने की बात कही है। पार्टी ने समर्थकों से पांच से कम लोगों के समूह में कनॉट प्लेस पहुंचने, तिरंगा फहराने और उसके साथ तस्वीर लेने के बाद वहां से चले जाने को कहा है। पार्टी ने #LeharaDoTiranga हैशटैग के साथ संदेश दिया कि तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है।