शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
निर्मला सीतारमण ने साधा चीन पर निशाना! कारोबार में बराबरी ना होने पर उठाए सवाल​ | मुस्कान-साहिल के बाद रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, मेरठ कोर्ट ने सुनाया फैसला​ | विराट कोहली ने वनडे में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया? आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे, लेकिन इस एक वजह से तुलना करना नहीं होगा आसान!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

Jio IPO से आपको फायदा मिले या ना मिले! बिना शेयर बेचे Meta-Google को ऐसे होगा ₹1 लाख करोड़ का मुनाफा!​

रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO से फेसबुक की पैरेंट कंपनी Meta और Google को बड़ा फायदा हो सकता है. साल 2020 में जियो में निवेश करने वाली इन दोनों कंपनियों के शेयरों की कीमत IPO के अपर प्राइस बैंड पर करीब ₹1.77 लाख करोड़ पहुंच सकती है. इस तरह दोनों कंपनियों […]

रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO से फेसबुक की पैरेंट कंपनी Meta और Google को बड़ा फायदा हो सकता है. साल 2020 में जियो में निवेश करने वाली इन दोनों कंपनियों के शेयरों की कीमत IPO के अपर प्राइस बैंड पर करीब ₹1.77 लाख करोड़ पहुंच सकती है. इस तरह दोनों कंपनियों को अपने शुरुआती निवेश पर लगभग ₹99,841 करोड़ का कागजी मुनाफा हो सकता है. खास बात यह है कि IPO में दोनों कंपनियां अपना एक भी शेयर नहीं बेच रही हैं.

2020 में लगाए थे ₹77,310 करोड़

IPO के प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक, Meta और Google को साल 2020 में जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर ₹488.34 प्रति शेयर की कीमत पर मिले थे. अब जियो ने IPO के लिए प्रति शेयर ₹1,065 से ₹1,119 का प्राइस बैंड तय किया है. अपर प्राइस ₹1,119 के हिसाब से दोनों कंपनियों के निवेश की वैल्यू काफी बढ़ गई है.

Meta के पास जियो के करीब 89.23 करोड़ शेयर हैं. इन शेयरों को खरीदने में कंपनी ने अनुमानित ₹43,573 करोड़ लगाए थे. IPO के अपर प्राइस बैंड पर इनकी वैल्यू करीब ₹99,846 करोड़ हो सकती है. यानी Meta को लगभग ₹56,272 करोड़ का पेपर प्रॉफिट हो सकता है. वहीं, गूगल के पास जियो के करीब 69.09 करोड़ शेयर हैं. कंपनी का शुरुआती निवेश लगभग ₹33,737 करोड़ था. IPO की अपर प्राइस पर इन शेयरों की वैल्यू करीब ₹77,307 करोड़ हो सकती है. इससे गूगल को लगभग ₹43,569 करोड़ का पेपर प्रॉफिट होने का अनुमान है. दोनों कंपनियों ने मिलकर करीब ₹77,310 करोड़ का निवेश किया था. अब उनके शेयरों की कुल अनुमानित वैल्यू लगभग ₹1.77 लाख करोड़ हो सकती है. हालांकि, यह कागजी मुनाफा है. असली मुनाफा तभी मिलेगा, जब कंपनियां अपने शेयर बेचेंगी.

कोरोना महामारी के दौरान लगाया था पैसा

साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जियो प्लेटफॉर्म्स के लिए करीब 20 अरब डॉलर जुटाए थे. इस निवेश में Meta और Google के अलावा Silver Lake, Vista Equity Partners, Mubadala Investment Company, General Atlantic, सऊदी अरब के Public Investment Fund, Abu Dhabi Investment Authority और TPG Capital जैसे बड़े निवेशकों ने हिस्सा लिया था.

Meta और Google को जहां ₹488.34 प्रति शेयर की कीमत पर शेयर मिले थे, वहीं Public Investment Fund, KKR, Vista Equity Partners और Silver Lake समेत कई निवेशकों को ₹549.31 प्रति शेयर के भाव पर शेयर दिए गए थे. ₹1,119 के भाव पर इन निवेशकों को भी करीब 104% का कागजी रिटर्न मिल सकता है.

21 अक्टूबर से खुलेगा जियो का IPO

जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा. शेयरों का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर तक तय होने की उम्मीद है, जबकि NSE और BSE पर लिस्टिंग की तारीख 28 अक्टूबर है. IPO के अपर प्राइस बैंड ₹1,119 के आधार पर जियो प्लेटफॉर्म्स का वैल्यूएशन करीब ₹10.3 लाख करोड़ हो सकता है. कंपनी इस इश्यू के जरिए लगभग ₹30,213 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है. ऐसा होने पर यह साल 2024 में हुंडई मोटर इंडिया के ₹27,900 करोड़ के IPO को पीछे छोड़कर भारत का सबसे बड़ा IPO बन सकता है. कंपनी इस रकम में से ₹27,500 करोड़ का इस्तेमाल कर्ज चुकाने या पहले से कर्ज का भुगतान करने में करेगी. बाकी रकम नॉर्मल कॉरपोरेट जरूरतों के लिए इस्तेमाल की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY