मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
‘अब तो ऊपर ही चढ़ा दो…’ लखनऊ में पुलिस वैन के आगे सामने लेट गईं बॉन्डेड डॉक्टर, मचा हड़कंप​ | लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी के दाम में गिरावट, दिल्ली अब इतने हुए दाम​ | क्या केरलम विधानसभा के पास CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का अधिकार है? एक्सपर्ट से समझें जवाब​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बदायूं में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी, बाइक सवार बदमाशों ने प्रधान को मारी गोली; हालत गंभीर​

Badaun News: उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना सामने आई है. यहां उदयपुर गांव में ग्राम प्रधान इस्लामुद्दीन को अज्ञात बाइक सवारों ने दिनदहाड़े गोली मार दी. गोली लगने से प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना को लेकर […]

Badaun News: उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना सामने आई है. यहां उदयपुर गांव में ग्राम प्रधान इस्लामुद्दीन को अज्ञात बाइक सवारों ने दिनदहाड़े गोली मार दी. गोली लगने से प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना को लेकर रंजिश की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान इस्लामुद्दीन बगरैन से अपने गांव उदयपुर स्थित घर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में अज्ञात बाइक सवारों ने उन्हें गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. गोली लगने से ग्राम प्रधान की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांचपड़ताल शुरू कर दी.

बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

पुलिस के मुताबिक, ग्राम प्रधान इस्लामुद्दीन मंगलवार को बगरैन से अपने गांव उदयपुर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली मार दी।. वारदात के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी. हमले के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है.

फिलहाल गोली मारने के कारणों और हमलावरों की पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है जो तथ्य सामने आयेंगे उसी आधार आगे की कार्रवाई की जायेगी.

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY