सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Garbage Fine Rules: खुले में कचरा फेंकने पर लगेगा ₹5,000 तक जुर्माना! डिजिटल चालान की तैयारी​ | Jailer 2 की हिंदी रिलीज़ रद्द होने की अफ़वाहों पर विराम, मेकर्स ने कहा- 15 अक्टूबर को ही सिनेमाघरों में देगी दस्तक​ | ‘हर चौपाल, हर नुक्कड़ अब जंतर-मंतर’, डिंपल यादव का मोदी सरकार पर हमला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

3rd T20 में Abhishek Sharma के 69 रन, भारत ने West Indies को 14 रन से हराया​

 भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने यहां तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत की 14 रन से जीत के बाद कहा कि वेस्टइंडीज ने उनके लिए रणनीति बनाई थी लेकिन उन्होंने उसका तोड़ ढूंढ लिया है और इसलिए वह बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहे। अभिषेक ने 30 गेंद पर 69 रन बनाए। उनकी […]

 भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने यहां तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत की 14 रन से जीत के बाद कहा कि वेस्टइंडीज ने उनके लिए रणनीति बनाई थी लेकिन उन्होंने उसका तोड़ ढूंढ लिया है और इसलिए वह बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहे। अभिषेक ने 30 गेंद पर 69 रन बनाए। उनकी इस शानदार पारी, ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी और अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी की मदद से भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला में 21 की बढ़त हासिल कर ली। अभिषेक ने कहा कि वेस्टइंडीज ने ऑफ स्पिनर रोस्टन चेज से गेंदबाजी की शुरुआत करवाकर और ऑफ साइड में अधिक क्षेत्ररक्षक लगाकर उन्हें रन बनाने के अधिक विकल्प तलाशने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहूंगा कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने मेरे लिए रणनीति तैयार की थी। ऑफ स्पिनर मेरे सामने था और यह उसके और मेरे बीच की जंग थी। उसने इस श्रृंखला में अच्छी गेंदबाजी की है और इसलिए मैंने पहले ओवर में उसे सम्मान दिया। यह रणनीति मेरे लिए भी कारगर साबित हुई।’’ अभिषेक ने कहा, ‘‘मैं पावरप्ले में कुछ रन बनाना चाहता था। 

अगर उन्होंने मेरे लिए रणनीति तैयार की थी तो मैं उससे बेहतर प्रदर्शन करना चाहता था।’’ वेस्टइंडीज ने भारत को 223 रन पर आउट कर दिया था लेकिन इसके जवाब में उसकी टीम सात विकेट पर 209 रन नहीं बनी पाई। अभिषेक ने कहा, ‘‘वेस्टइंडीज एक ऐसी टीम है जिसके खिलाफ आप कभी यह नहीं कह सकते कि मैच अब हमारे पक्ष में है। यह बात हमारे दिमाग में थी। हमने पिछले मैच में देखा था कि उसने किस तरह से परिस्थितियों का फायदा उठाया था। 

हम जानते थे कि अगर उसका कोई बल्लेबाज टिक जाता है तो वह अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचा सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब हमारे विकेट गिर रहे थे तब भी हमारे मन में यही बात थी। हम यही सोच रहे थे कि हम इसके बाद निर्मम रवैया अपनाएंगे और उन्हें वापसी का कोई मौका नहीं देंगे।’’ गेंदबाजों के खिलाफ तैयारी के महत्व को दोहराते हुए अभिषेक ने कहा कि उनकी भूमिका पावरप्ले का अधिक से अधिक फायदा उठाना है।

 उन्होंने कहा, ‘‘तैयारी बहुत महत्व रखती है। अगर मुझे पावरप्ले का फायदा उठाना है तो इसके लिए तैयारी काफी मायने रखती है। मैं विपक्षी टीम और गेंदबाजों को ध्यान में रखकर तैयारी करता हूं। मैं इस बात पर विशेष ध्यान देता हूं कि कौन सा गेंदबाज मेरे खिलाफ क्या रणनीति बनाएगा और मुझे उसके खिलाफ अपनी रणनीति को कैसे अंजाम देना है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY