Joint Account Debit Card Eligibility: आजकल हर किसी का बैंक में अकाउंट जरुर होता है, लोग अपने पैसों को सुरक्षित रखने और लेनदेन करने के लिए बैंक में अपना खाता खुलवाते हैं, लेकिन जिस खाते को दो या दो से अधिक व्यक्ति मिलकर एक साथ खुलवाते हैं या जिसके दो मालिक होते हैं उसे ज्वाइंट अकाउंट कहते हैं।

ज्यादातर पतिपत्नी, मातापिता, माता बच्चे, बिजनेस पार्टनर आपस में मिलकर ज्वॉइंट अकाउंट खुलवाते हैं। लेकिन ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस खाते का ATM कार्ड, डेबिट कार्ड किसे मिलेगा? तो आइए जानते हैं किसे मिलेगा एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड ?
ज्वाइंट अकाउंट में किसे मिलेंगे कार्ड
ज्वाइंट बैंक अकाउंट में एटीएम/डेबिट कार्ड मिलना अकाउंट के मोड पर निर्भर करता है कि, अकाउंट किस मोड पर खुलवाया है। अगर सही मोड का चुनाव करते हैं, तो दोनों को कार्ड मिल सकते हैं। आइए विस्तार से जानें..
‘Either or Survivor’ मोड
यदि खाता ‘Either or Survivor’ या ‘Any One or Survivor’ मोड में खुला है, तब दोनों खाताधारकों को अलग अलग एटीएम कार्ड और डेबिट कार्ड मिल सकता है।
‘Jointly’
यदि खाता ‘Jointly’ मोड में खोला गया है, तो निकालने या कोई भी लेनदेन करने के लिए दोनों खाताधारकों के हस्ताक्षर जरुरी होता है। तो ऐसे में किसी को भी एटीएम कार्ड नहीं मिलता है।
Type B या अलग नियम
यदि बैंक में ‘Type B’ या ऐसा ज्वाइंट अकाउंट है जिसमें सभी को कार्ड देने का प्रावधान है, तो प्रत्येक खाताधारक आवेदन करके अपने नाम का अलग एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड ले सकते हैं।
सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी?
1. ज्वाइंट बैंक अकाउंट में सुरक्षा और लेनदेन की जिम्मेदारी सभी खाताधारकों की समान रूप से होती है।
2. अगर दोनों में से कोई खाता धारक एटीएम से पैसे निकालते हैं, तो उसका मैसेज दोनों खाताधारकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है, जिससे दोनों के बीच ट्रांसपेरेंसी बनी रहे।