एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम का सामना कल पाकिस्तान की टीम से होना है। भारतीय टीम ने एकतरफा मुकाबले में श्रीलंका को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। वहीं पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश की टीम को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। हालांकि एशियन गेम्स 202 6 में दोनों ही टीमें सिर्फ 11 मैच ही खेलकर फाइनल में पहुंची हैं।

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के अधिकतर मैच बारिश की भेंट चढ़े हैं। ऐसे में फैंस के मन में एक सवाल है कि अगर फाइनल में भी बारिश ने खलल डाली तो कौन सी टीम गोल्ड मेडल अपने नाम करने वाली है।
बारिश में धुला Asian Games 2026 फाइनल तो इस टीम के नाम होगा गोल्ड मेडल
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में अगर निर्धारित दिन बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है और मुकाबला पूरा नहीं हो पाता, तो किसी एक टीम को विजेता घोषित नहीं किया जाएगा। ऐसी स्थिति में भारत और पाकिस्तान दोनों को संयुक्त रूप से गोल्ड मेडल दिया जाएगा।
यानी फाइनल में अगर एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और मुकाबला पूरी तरह रद्द हो गया, तो दोनों फाइनलिस्ट के खाते में स्वर्ण पदक जाएगा। इस स्थिति में सिल्वर मेडल किसी एक टीम को नहीं मिलेगा।
इस बार रैंकिंग से तय नहीं होगा विजेता
2026 के नियमों में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बारिश के कारण फाइनल रद्द होने की स्थिति में ICC T20I रैंकिंग के आधार पर विजेता तय नहीं किया जाएगा।
2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में भारत और अफगानिस्तान के बीच पुरुष क्रिकेट का फाइनल बारिश से प्रभावित हुआ था। मुकाबला पूरा नहीं होने पर उस समय बेहतर ICC T20I रैंकिंग के आधार पर भारत को गोल्ड मेडल दिया गया था।
ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले पर भी यही नियम
सिर्फ गोल्ड मेडल फाइनल ही नहीं, बल्कि पुरुष क्रिकेट के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले के लिए भी रिजर्व डे नहीं रखा गया है। अगर बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द होता है, तो तीसरे स्थान के लिए खेलने वाली दोनों टीमों को संयुक्त रूप से ब्रॉन्ज मेडल दिया जाएगा।
फिलहाल भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्सुकता है। अगर मौसम ने साथ दिया तो दोनों टीमें मैदान पर गोल्ड के लिए भिड़ेंगी, लेकिन बारिश ने खेल बिगाड़ा तो दोनों के बीच स्वर्ण पदक साझा होगा।