शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
एशियन गेम्स फाइनल से पहले ईशान किशन की पाकिस्तान को चुनौती, मायावी पिच पर पाकिस्तान को पीटना है, गोल्ड के लिए गेम-प्लान तैयार​ | 2014 से पहले कैसी थी वाराणसी, सोशल मीडिया के जरिए Gen Z को बताएं BJP कार्यकर्ता… UP प्रभारी विनोद तावड़े​ | IND vs WI: बीच सीरीज अचानक बदली टीम इंडिया! तीसरे वनडे से इस खिलाड़ी की हुई छुट्टी, इन्हें दिया गया मौका​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

छतरपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, बाहर से बंद था घर का दरवाजा; अंदर सोते मिले 2 मासूम बच्चे​

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पॉश रिहायशी इलाके अमलतास कॉलोनी में एक महिला की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है. सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, थाना प्रभारी और FSL की […]

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पॉश रिहायशी इलाके अमलतास कॉलोनी में एक महिला की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है. सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, थाना प्रभारी और FSL की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं.

घर का दरवाजा बाहर से था बंद

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मकान का दरवाजा बाहर से बंद मिला. अंदर किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी ने ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया. अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. कमरे में बिस्तर पर मृतका के दो मासूम बच्चे सो रहे थे. दोनों बच्चों की उम्र करीब 4 और 6 साल बताई जा रही है. पुलिस ने दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद आरोपियों ने बच्चों को कमरे के अंदर बंद कर दिया और मकान के बाहर से ताला लगा दिया.

महिला की पहचान ज्योति चौरसिया के रूप में

पड़ोसियों के मुताबिक, मृतका की पहचान महाराजपुर निवासी ज्योति चौरसिया के रूप में हुई है. बताया गया कि ज्योति छतरपुर के प्रांजल होटल में काम करती थी और अपने दोनों बच्चों के साथ अमलतास कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही थी. दिनदहाड़े हुई हत्या से कॉलोनी के लोगों में डर का माहौल है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला की हत्या किसने और किस वजह से की.

करीबी पर भी पुलिस की नजर

घर का दरवाजा बाहर से बंद मिलने और बच्चों को अंदर छोड़े जाने के कारण पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है. पुलिस व्यक्तिगत रंजिश, पारिवारिक विवाद और महिला के नजदीकी संबंधों समेत अलगअलग एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है. पुलिस कॉलोनी में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही महिला के संपर्क में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले महिला से कौनकौन लोग मिलने आए थे?

FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलने के बाद FSL की टीम भी मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस का कहना है कि शॉर्ट पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद हत्या के तरीके और घटनाक्रम को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस की अलगअलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY