
Fruits for Weight Loss: क्या आप भी वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं? आमतौर पर वेट लॉस जर्नी में लोग डाइटिंग करना शुरू कर देते हैं. डाइट में प्रोटीन और फाइबर का बैलेंस बनाते हैं. वहीं वेट लॉस करने के दौरान कम ही लोग हैं जो फलों के महत्व को समझते हैं. लेकिन आपको बता दें, वेट लॉस में फल एक अहम भूमिका निभा सकते हैं. फल नेचुरल होते हैं, फाइबर से भरपूर होते हैं. ऐसे में सही समय पर इन्हें खाने से वेट लॉस में बहुत मदद मिल सकता है. इस खबर में हम आपको बताएंगे कि वेट लॉस के दौरान कौन सा फल खाना चाहिए.
सुबह खाली पेट खाने वाले फल
सुबह का समय वेट लॉस के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. इस समय बॉडी का मेटाबॉलिज्म तेज होता है. ऐसे में इस सुबह खाली पेट आप सेब, पपीता, नाशपानी, अमरूद खा सकते हैं. इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, कब्ज की समस्या कम होती है, शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं. आपको बता दें, सुबह उठने के 20 से 30 मिनट बाद फल खाना चाहिए और चाय-नाश्ता उसके बाद में करना बेहतर है.
दोपहर में खाने के बाद खाया जाने वाला फल
वेट लॉस करने वाले लोगों के लिए बेहतर है कि वे दोपहर के समय ज्यादा भारी फल खाने से परहेज करें, इस वक्त वे हल्के और पानी वाले फल खा सकेत हैं. इनमें तरबूज, खरबूजा, संतरा, अनार शामिल हैं. इन्हें डाइट में शामिल करने से शरीर को एनर्जी मिलती है, डिहाइड्रेशन नहीं होता, ओवरईटिंग से बचाव होता है. आपको बता दें, दोपहर के खाने से 1 घंटा पहले या खाने के 3 घंटे बाद ये फल खाना चाहिए.
शाम को भूख लगे तो कौन से फल खा सकते हैं?
आमतौर पर शाम के समय लोगों को चाय और बिस्किट खाने की आदत होती है, लेकिन ये वजन बढ़ाने का कारण बन जाते हैं. ऐसे में आप इसके जगह पर फल खा सकते हैं. इस समय केला, सेब, बेरीज, कीवी खाया जा सकता है. इसके डाइट में शामिल करने से मीठा खाने की क्रेविंग कम होती है, अनहेल्दी स्नैकिंग से बचा जा सकता है, एरर्जी बनी रहती है. आप ये फल शाम 4 से 6 बजे के बीच खा सकते हैं.
रात के समय फल खाना चाहिए या नहीं
अक्सर इस बात को लेकर लोगों में कंफ्यूजन होता है कि रात के समय फल खाना चाहिए या नहीं. आपको बता दें, रात में फल खाना पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन सही फल और सही समय जरूरी है. इस समय आप कम मात्रा में पपीता, सेब, बेरीज खा सकेत हैं. वहीं इस वक्त केला, आम, चीकू खाने से परहेज करना चाहिए. डिनर से कम से कम 2 घंटे पहले फल खा लेना चाहिए.





