शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Deoria Crime News: पहले पिता की हत्या, फिर ड्राइवर का कत्ल… अब रामेश्वर तिवारी भी मारे गए, परिवार बोला- बेटे को बचाइए​ | IPL से पहले Sunrisers Hyderabad छोड़ सकते हैं Abhishek Sharma, कई फ्रेंचाइजी की नजर​ | UP: 57,600 E-ग्राम स्वराज के बाद 11, 350 पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी भी जल्द: योगी आदित्यनाथ​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘प्रेमानंद महाराज के आश्रम जा रही हूं’, कहकर घर से निकली नोएडा की विभा, फिर हो गई लापता; वृंदावन पहुंचा परिवार​

Mathura News: मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े मामलों के बीच एक और युवती के लापता होने का मामला सामने आया है. नोएडा की रहने वाली 35 वर्षीय विभा के परिवार का कहना है कि वह 15 अगस्त को घर से यह कहकर निकली थी कि वह श्री हित राधा […]

Mathura News: मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े मामलों के बीच एक और युवती के लापता होने का मामला सामने आया है. नोएडा की रहने वाली 35 वर्षीय विभा के परिवार का कहना है कि वह 15 अगस्त को घर से यह कहकर निकली थी कि वह श्री हित राधा केली कुंज आश्रम जा रही है. इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटी. परिवार कई हफ्तों से उसकी तलाश कर रहा है. अब बेटी की तलाश में पिता उमेश सिंह परिजनों के साथ वृंदावन पहुंचे हैं.

15 अगस्त को घर से निकली थी विभा

परिजनों के मुताबिक, विभा MBA कर चुकी है और संत प्रेमानंद महाराज की बड़ी भक्त रही है. परिवार का कहना है कि वह पहले भी आश्रम गई थी और बाद में वापस घर लौट आई थी, लेकिन इस बार 15 अगस्त को घर से निकलने के बाद उसका कोई पता नहीं चला. परिजनों ने उसकी तलाश अपने स्तर पर करने के साथ नोएडा पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है.

पिता उमेश सिंह का कहना है कि बेटी के अचानक लापता होने से पूरा परिवार परेशान है. कई दिनों तक तलाश करने के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो वह परिजनों के साथ वृंदावन पहुंचे और श्री हित राधा केली कुंज आश्रम के बाहर जानकारी लेने की कोशिश की.

आश्रम में होने की आशंका

उमेश सिंह के मुताबिक, उन्होंने अपनी बेटी को आश्रम में प्रत्यक्ष तौर पर नहीं देखा है. हालांकि, बेटी की आस्था और पहले आश्रम आनेजाने के कारण परिवार को आशंका है कि वह वृंदावन या आश्रम के आसपास हो सकती है. परिवार का कहना है कि उन्हें किसी अनहोनी की चिंता सता रही है और वह हर संभावित जगह पर बेटी की तलाश कर रहे हैं. पिता ने पुलिस और संबंधित लोगों से उनकी बेटी को तलाशने में मदद करने की अपील की है. परिवार चाहता है कि विभा जहां भी हो, उसकी जल्द से जल्द जानकारी मिले और वह सुरक्षित घर लौटे.

हाथरस का युवक भी लापता

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े एक अन्य लापता युवक को लेकर उसके परिजन भी वृंदावन पहुंचे थे. हाथरस निवासी 18 वर्षीय अनुज चौधरी के परिजनों का कहना है कि वह करीब तीन महीने से लापता है. परिवार के लोग आश्रम के बाहर पहुंचे और धरना भी दिया. परिजनों ने आश्रम प्रबंधन पर बेटे से मुलाकात नहीं कराने के आरोप लगाए हैं.

हालांकि, नोएडा की विभा के आश्रम में मौजूद होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है. परिवार की शिकायत और पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विभा कहां है और उसके लापता होने की वास्तविक वजह क्या है? फिलहाल परिवार उसकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY