Sukanya Samriddhi Yojana: अगर आपको अपनी बेटी की भविष्य की चिंता हो रही है और उसकी उम्र अभी 10 साल से कम है तो आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवा सकते हैं। यह योजना सरकार ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए शुरु की थी। इसमें आप प्रति वर्ष न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.50 लाख रुपये जमा कर सकते हैं।

बता दें कि, इसमें जमा की गई राशि पर सरकार की ओर से समयसमय पर तय ब्याज दर के हिसाब से ब्याज मिलता है। हाल ही में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत सलाना 8.2% का ब्याज दर दिया जाता है। लेकिन भविष्य में अगर सलाना ब्याज दर में बदलाव होता है तो मिलने वाली रकम अलग हो सकती है।
Secure होगा बेटी का भविष्य
अगर सरकार द्वारा चलाई गई सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटी का खाता खुलवाते हैं, तो आपकी बेटी की पढ़ाई और शादी दोनों में समस्या नहीं आएगी और उसका भविष्य सिक्योर हो सकता है।
इस योजना के तहत अगर आप महिने में 5000 राशि जमा करते हैं, तो उसकी किशोरावस्था तक इस रशि की बड़ी रकम हो जाएगी, क्योकि इस योजना के तहत सरकार सलाना 8.2% का ब्याज दर देगी। हालांकि ये राशि में बदलाव हो सकता है। लेकिन बेटी का भविष्य जरुर सिक्योर हो सकता है।
यह भी पढ़े:
कब तक कर सकते हैं पैसा जमा?
अगर आप हर महीने 5000 रुपये जमा करते हैं तो आपकी वर्षिक जमा रशि ₹5,000 × 12 = ₹60,000 होगी। अगर आप हर महिने 15 साल तक 5000 जमा करते हैं तो आपकी जमा राशि ₹5,000 × 12 × 15 = ₹9,00,000 होगी।
PIB के मुताबिक, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप खाते में खाता खोलने की तारीख से अधिकतम 15 साल तक ही राशि जमा कर सकते है, 15 साल पूरा होने के बाद आपको कोई नई राशि जमा करना जरुरी नहीं है। लेकिन बकि खाता अपनी मैच्योरिटी अवधि तक चलता रहता है और उसमें सालाना ब्याज दर जुड़ती रहती है।
21 साल की उम्र में इतनी मिलेगी रकम
अगर 21 साल तक हर साल सालाना ब्याज दर 8.2% तक मिलती है, तो उस हिसाब से 21 साल की अवधि के अंत में आपकी कुल रकम करीब ₹27.7 लाख के आसपास हो सकती है।
बता दें कि, फिलहाल सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर 8.2% सालाना है। लेकिन यह दर सरकार समयसमय पर बदलती रहती है और छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की तिमाही समीक्षा होती है।
कितनी रशि कर सकते हैं जमा
आप कम से कम 250 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 1.50 जमा कर सकते हैं। अगर आप 1.50 लाख रुपये से ज्यादा की राशि जमा करते हैं तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलता। अगर आप सीमित राशि के तहत राशि जमा करते हैं तो इस योजना का लाभ जरुर मिलेगा।
कहां खुलेगा SSY खाता?
सुकन्या समृद्धि योजना के से बहुत से लाभ मिलते हैं, इसके तहत आवेदक अपनी बेटी के नाम पर किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवा सकते हैं। इस योजना की मदद से आवेदक अपनी बेटियों का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। कई प्राइवेट बैंक में खाता खुलवाने की भी सुविधा है।