शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
UP: ‘मेरी पत्नी बीमार है, मैं तुम्हारे साथ सोना चाहता हूं’… महिला टीचर से बोला स्कूल मैनेजर​ | CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई में CJP का प्रदर्शन, समर्थन देने पहुंचे एक्टर नसीरुद्दीन शाह, अभिजीत दिपके बोले- सपना तो नहीं​ | SC Order On E-Challan: अगर आपने नहीं भरा ई-चालन तो आपकी गाड़ी हो सकती है जब्त, सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Yuzvendra Chahal Retirement : 148 विकेट के बाद चहल ने टेस्ट से लिया संन्यास, बोले- देश के लिए खेलने की भूख अभी बाकी​

Yuzvendra Chahal Retirement : भारतीय लेग स्पिनर ने फर्स्ट क्लास से संन्यास का ऐलान कर दिया है। हालांकि, चहल ने साफ किया है कि वह वनडे और टी20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे और भारतीय टीम में वापसी का मौका पाने के लिए अपना प्रयास जारी रखेंगे। चहल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैसले […]

Yuzvendra Chahal Retirement : भारतीय लेग स्पिनर ने फर्स्ट क्लास से संन्यास का ऐलान कर दिया है। हालांकि, चहल ने साफ किया है कि वह वनडे और टी20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे और भारतीय टीम में वापसी का मौका पाने के लिए अपना प्रयास जारी रखेंगे।

चहल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। उनका फर्स्ट क्लास करियर 49 मैचों में 148 विकेट के साथ खत्म हुआ। उन्होंने इस दौरान 6 बार पांच विकेट और 8 बार चार विकेट लेने का कारनामा किया।

लॉर्ड्स में खेला आखिरी रेडबॉल मैच

चहल ने अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मुकाबला नॉर्थम्प्टनशायर की ओर से लॉर्ड्स में मिडिलसेक्स के खिलाफ खेला। इस मैच के साथ उनके रेडबॉल क्रिकेट के सफर का अंत हुआ। चहल के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट का सफर सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने अपने संन्यास संदेश में बताया कि बचपन में लाल गेंद से शुरू हुआ उनका क्रिकेट सफर उनके लिए बेहद खास रहा। इसी फॉर्मेट ने उन्हें धैर्य, संघर्ष और लंबे समय तक मैदान पर डटे रहने की सीख दी।

टेस्ट खेलने का सपना नहीं हुआ पूरा

चहल ने अपने संदेश में यह भी लिखा कि टेस्ट कैप पहनना उनका लंबे समय से सपना था। उन्होंने माना कि यह सपना पूरा नहीं हो सका, लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मिले हर मौके के लिए वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने कहा कि रेडबॉल क्रिकेट ने उन्हें करियर की कुछ सबसे खूबसूरत यादें दी हैं और इस सफर की यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में चहल का रिकॉर्ड

मैच: 49

विकेट: 148

पांच विकेट हॉल: 6

चार विकेट हॉल: 8

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 6/44

मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: 9/99

बॉलिंग एवरेज: करीब 32.3

इकॉनमी: करीब 3.12 

ये भी पढ़ें:

‘मेरा सफर अभी खत्म नहीं हुआ’

फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद चहल ने साफ कर दिया है कि उनका क्रिकेट करियर खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलने की उनकी भूख अभी भी कायम है और वह वनडे व टी20 फॉर्मेट में एक और मौका हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। चहल का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल था। इसके बाद से वह मुख्य रूप से घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सक्रिय रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY