शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Special AI Prompt Gandhi Jayanti: गांधी जयंती पर AI से बनाएं शानदार Wishes Poster, Chatgpt-Gemini के ये Prompts आएंगे काम​ | क्या प्रेमानंद महाराज ने शिष्य रसिक दुलारी शरण के परिवार से की बात? जबलपुर में रहने वाले भाई ने बताई सच्चाई​ | UP MLC Election: बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय लड़ेंगे डॉ. संजयन त्रिपाठी, भावुक होकर गाड़ी से झंडा हटाया, बीजेपी संगठन पर अनदेखी का आरोप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गांधी जयंती पर कानपुर में खौफनाक हादसा… डंपर से टकराई स्कूल बस, लेडी टीचर की मौत, कई घायल​

Kanpur News: खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर से है. बिधनू थाना क्षेत्र के हरबसपुर गांव के पास कानपुरसागर हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. गांधी जयंती समारोह में शामिल होने जा रही चीमा पब्लिक स्कूल की बस और सामने से आ रहे मौरंग लदे तेज रफ्तार डंपर के बीच भीषण भिड़ंत […]

Kanpur News: खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर से है. बिधनू थाना क्षेत्र के हरबसपुर गांव के पास कानपुरसागर हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. गांधी जयंती समारोह में शामिल होने जा रही चीमा पब्लिक स्कूल की बस और सामने से आ रहे मौरंग लदे तेज रफ्तार डंपर के बीच भीषण भिड़ंत हो गई. इस हादसे में बस में सवार 35 लोगों में से 35 वर्षीय साइंस टीचर ऐश्वर्या श्रीवास्तव की मौत हो गई. जबकि 3 छात्रों और 3 शिक्षकों समेत कई लोग घायल हो गए.

हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ. बस ड्राइवर अर्जुन के मुताबिक उसने सामने से आ रहे डंपर को देखकर बस को सड़क से नीचे उतारने की पूरी कोशिश की, लेकिन मौरंग लदे डंपर ने साइड में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के शीशे टूटकर अंदर बच्चों और शिक्षकों के ऊपर आ गिरे. कक्षा 7 के छात्र रौनक वर्मा की आंख में कांच के टुकड़े घुस गए, वहीं कई अन्य बच्चों के सिर और गर्दन पर चोटें आई हैं.

प्रिंसिपल बेसुध, दो शिक्षक जिला अस्पताल रेफर

हादसे के वक्त कार से बस के पीछे चल रहीं स्कूल की प्रिंसिपल शुभांगी सिंह बिधनू CHC पहुंचीं. वहां टीचर ऐश्वर्या की मौत की खबर सुनते ही वे बेसुध हो गईं. हादसे में घायल शिक्षिका अंजू रीता और शिक्षक हिमांशु यादव की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

ग्रामीणों ने डंपर चालक को दबोचा

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों ने भागने की कोशिश कर रहे डंपर चालक को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. बिधनू पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कानूनी जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY