Team India: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान को ग्रुपए में रखा गया है और दोनों टीमों के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 10 अक्टूबर 2027 को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभियान शुरू करेगा Team India
भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 7 अक्टूबर को केपटाउन में निर्धारित किया गया है।
इसके कुछ ही दिनों बाद भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। ऐसे में टूर्नामेंट की शुरुआत में ही टीम इंडिया के सामने दो बड़ी चुनौतियां होंगी।
ग्रुपए में कौनकौन सी टीमें?
2027 वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुपए में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालिफायरए को जगह मिली है। वहीं ग्रुपबी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और क्वालिफायरबी शामिल हैं।
ग्रुप ए
अफगानिस्तान
ऑस्ट्रेलिया
भारत
पाकिस्तान
जिम्बाब्वे
क्वालीफायर ए
ग्रुप बी
बांग्लादेश
इंग्लैंड
साउथ अफ्रीका
श्रीलंका
न्यूजीलैंड
क्वालीफायर बी
विश्व कप में भारतीय टीम का शेड्यूल
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया : 7 अक्टूबर
भारत बनाम पाकिस्तान : 10 अक्टूबर
भारत बनाम अफगानिस्तान : 14 अक्टूबर
भारत बनाम क्वालीफायर ए : 17 अक्टूबर
भारत बनाम जिम्बाब्वे : 24 अक्टूबर
तीन देशों में होगा पूरा टूर्नामेंट
ICC पुरुष वनडे वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से करेंगे। टूर्नामेंट में 12 वेन्यू पर कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के प्रारूप में ग्रुप स्टेज के बाद सुपर7 चरण होगा, जिसके बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
भारतपाकिस्तान मुकाबले को लेकर अभी से क्रिकेट प्रशंसकों में उत्सुकता बढ़ने लगी है। 10 अक्टूबर का यह मुकाबला वर्ल्ड कप के शुरुआती दौर के सबसे चर्चित मैचों में शामिल रहेगा।
𝙈𝘼𝙍𝙆 𝙔𝙊𝙐𝙍 𝘾𝘼𝙇𝙀𝙉𝘿𝘼𝙍𝙎
![]()
The ICC Men’s #CWC27 fixtures have been unveiled
![]()
Access the ticket ballot
https://t.co/MSLEQzcObb pic.twitter.com/dpTE4TEjO7
— ICC October 1, 2026