गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
चाय की दुकान का ऐसा नाम कि हर कोई रुक जाए! प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’​ | FD Monthly Income: 10 लाख की एफडी पर हर महीने कितनी होगी कमाई? समझें पूरा कैलकुलेशन​ | हाइब्रिड कार में पेट्रोल भी लगता है, फिर भी माइलेज इतना ज्यादा कैसे? समझें पूरा खेल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अखिलेश यादव से मिले अब्बास अंसारी, एक घंटे चली मुलाकात, OP राजभर ने कसा तंज!​

उत्तर प्रदेश की सियासत में राज्यसभा चुनाव से पहले मुलाकातों और बयानों का दौर तेज हो गया है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जहां राज्यसभा के तीसरे प्रत्याशी के लिए संख्या जुटाने की कवायद में जुटे हैं, वहीं इसी बीच सुभासपा विधायक और मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे अब्बास अंसारी ने अखिलेश यादव […]

उत्तर प्रदेश की सियासत में राज्यसभा चुनाव से पहले मुलाकातों और बयानों का दौर तेज हो गया है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जहां राज्यसभा के तीसरे प्रत्याशी के लिए संख्या जुटाने की कवायद में जुटे हैं, वहीं इसी बीच सुभासपा विधायक और मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे अब्बास अंसारी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की है. अब्बास अंसारी और अखिलेश यादव की मुलाकात लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में हुई.

दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई. मुलाकात के बाद अब्बास अंसारी पार्टी कार्यालय से बाहर निकले, लेकिन मीडिया से कोई बातचीत नहीं की. अब्बास अंसारी की अखिलेश यादव से मुलाकात ऐसे समय हुई है जब सपा राज्यसभा चुनाव में तीसरे प्रत्याशी को उतारने के लिए जरूरी संख्या जुटाने की कोशिश कर रही है. अखिलेश यादव ने भी आज तीसरे प्रत्याशी को लेकर कहा कि पहले नंबर पूरे किए जाएंगे, इस प्रक्रिया में समय लगता है.

अखिलेश यादव ने यह भी दावा किया कि कुछ लोग वापस आना चाहते हैं और कुछ जगहों पर असंतोष है. ऐसे में अब्बास अंसारी के साथ करीब एक घंटे की मुलाकात को राज्यसभा चुनाव के मौजूदा सियासी गणित को जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, मुलाकात में क्या बातचीत हुई और क्या राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर कोई चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. वैसे भी अब्बास अंसारी को सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर बागी ही मानते हैं.

अंसारी परिवार और सपा के पुराने रिश्ते

अब्बास अंसारी और अखिलेश यादव की मुलाकात इसलिए भी राजनीतिक चर्चा में है क्योंकि अंसारी परिवार और समाजवादी पार्टी के बीच पुराने राजनीतिक रिश्ते रहे हैं. अब्बास अंसारी वर्तमान में सुभासपा के विधायक हैं, लेकिन उनके चाचा अफजाल अंसारी सपा के सांसद हैं, जबकि चचेरे भाई शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी सपा के विधायक हैं. ऐसे में राज्यसभा चुनाव के ठीक पहले अब्बास का सपा अध्यक्ष से मिलना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है.

सपा की ओर से फिलहाल दो उम्मीदवारों राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी के नाम घोषित किए जा चुके हैं. तीसरे प्रत्याशी को लेकर अभी औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है. यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होना है.

अखिलेश के बयान पर ओपी राजभर का पलटवार

दूसरी तरफ, अखिलेश यादव के उस बयान पर सुभासपा अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार किया है, जिसमें अखिलेश ने कहा था कि ‘ओपी राजभर को अगर कोई ले आए, तो मैं ले लूंगा.’ ओपी राजभर ने अखिलेश के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि जब अखिलेश यादव ने उन्हें तलाक दे दिया है और उन्होंने भी उसे कबूल कर लिया है तो अब वापस जाने का सवाल ही नहीं है.

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, ‘उन्होंने तो तलाक दे दिया है, फिर किस बात का इंतजार कर रहे हैं? उन्होंने तलाक दे दिया और हमने उसे कबूल कर लिया है… अब हम कैसे वापस जाएंगे?’ उन्होंने कहा कि पत्रकारों को अखिलेश यादव से यह सवाल पूछना चाहिए कि जब उन्होंने ओम प्रकाश राजभर को तलाक दे दिया और राजभर ने भी तलाक कबूल कर लिया, तो अब वह वापस कैसे आएंगे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY